Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Preity Zinta ने जुड़वां बच्चों के बर्थडे पर लुटाया प्यार, तस्वीरें शेयर कर लिखा खास नोट

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 12 Nov 2023 05:22 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा शादी के बाद विदेश में सेटल हो गई हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वहां एक्ट्रेस अक्सर अपनी ला ...और पढ़ें

    प्रीति जिंटा ने मनाया बच्चों का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)
    प्रीति जिंटा ने मनाया बच्चों का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। वह विदेश में अपने पति और बच्चों के साथ अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस भले ही देश से दूर हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने जुड़वां बच्चों को बर्थडे विश करते हुए पोस्ट शेयर किया है।

    प्रीति जिंटा ने लुटाया बच्चों पर प्यार

    एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने साल 2021 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। अब एक्ट्रेस के दोनों बच्चे जय और जिया दो साल के हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने अपने बच्चों को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने जय और जिया का बर्थडे केक दिखाया है। इसके साथ ही उन्होंने एक खास बर्थडे नोट भी लिखा है।

    यह भी पढ़ें: Suchitra krishnamoorthi ने Preity Zinta को ठहराया था तलाक का जिम्मेदार, बोलीं- मैं माफ नहीं कर सकती

    View this post on Instagram

    A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

    प्रीति जिंटा ने लिखा 'और इस तरह वे 2 साल के हो गए। जन्मदिन मुबारक हो जय और जिया। आशा है कि तुम बड़े होकर इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाओगे। तुम दोनों को बहुत प्यार'।

    ऋतिक रोशन और फैंस ने भी किया विश

    प्रीति जिंटा के बच्चों को बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस के फैंस ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। ऋतिक ने कमेंट करते हुए लिखा 'हैप्पी बर्थडे जय और जिया'। प्रीति जिंटा के फैंस भी कमेंट सेक्शन में बच्चों को बर्थडे विश कर रहे हैं और उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

    खबरें और भी

    अमेरिका शिफ्ट हो चुकी हैं प्रीति जिंटा

    प्रीति जिंटा ने साल 2016 में बिजनेसमैन जीन गुडइनफ संग शादी रचाई थी। शादी के बाद से एक्ट्रेस अमेरिका के लॉस एंजेलिस में शिफ्ट हो चुकी हैं। इसके बाद साल 2021 में प्रीति और गुडइनफ ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों जय और जिया का स्वागत किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने उनके मुंडन सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थीं।

    यह भी पढ़ें: Preity Zinta ने पति जीन गुडइनफ के साथ की Dalai Lama से मुलाकात, IPL के बीच वक्त निकालकर पूरी की ख्वाहिश