यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जब 2 दिन बिना सोए Shah Rukh Khan और प्रीति जिंटा को करना पड़ा था रिहर्सल, 'जॉम्बी' की तरह हो गई थी हालत
Preity Zinta ने शाह रुख खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। कभी दोनों की जोड़ी सिनेमा की हिट जोड़ियों में से एक थी। हाल ही में प्रीति ने Shah Rukh ...और पढ़ें

HighLights
- प्रीति जिंटा ने शाह रुख के साथ याद किया पुराना किस्सा
- शाह रुख के साथ डांस रिहर्सल करती दिखीं प्रीति
- शाह रुख की तारीफ में प्रीति जिंटा ने किया खास पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन की हिट ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में एक नाम शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) का भी है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर किया है। हाल ही में, प्रीति ने शाह रुख के साथ एक पुराना किस्सा शेयर किया है और SRK की तारीफ भी की है।
प्रीति जिंटा भले ही फिल्मों से दूर अमेरिका में बस गई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपने करियर के दिनों की पुरानी यादें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने एक अवॉर्ड फंक्शन से जुड़ा किस्सा शेयर किया है। प्रीति ने बताया कि कैसे वह जॉम्बी की तरह दो दिन तक लगातार प्रैक्टिस कर रही थीं।
शाह रुख संग याद आया प्रीति को ये किस्सा
प्रीति जिंटा ने शाह रुख खान के साथ एक थ्रोबैक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह क्लिप एक अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्म किए जाने से पहले रिहर्सल का है। इसमें किंग खान, प्रीति के साथ इवेंट नाइट के लिए रिहर्सल करते हुए नजर आ रहे हैं। आखिरी में शाह रुख ने जिस तरह प्रीति को फ्लिप किया था, वो भी काबिल-ए-तारीफ था। एक्ट्रेस ने इस वीडियो के जरिए उन यादों को साझा किया है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Preity Zinta: पहले फैन पर झल्लाईं, फिर कर दी ऐसी गलती, शरम से लाल हुईं प्रीति जिंटा; वीडियो हुआ वायरल
जॉम्बी जैसा फील कर रही थीं प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "यह हम एक अवार्ड शो के लिए रिहर्सल कर रहे थे। मुझे याद है कि मैं दो दिनों तक सो नहीं पाई थी और मैं एक जॉम्बी की तरह महसूस कर रही थी। शाह रुख खान ने अपने आसान चार्म और चुटकुलों से दिन और रिहर्सल को हल्का बनाने में मदद की। जब वह मुझे पकड़ रहे थे, तो फ्लिप वही सेम स्टेप था जो हमने 'जिया जले' गाने में किया था।"
खबरें और भी
बता दें कि शाह रुख खान और प्रीति जिंटा ने एक साथ 'वीर जारा' (Veer Zaara), 'कल हो ना हो' (Kal Ho Naa Ho), 'कभी अलविदा ना कहना' (Kabhi Alvida Naa Kehna) और 'दिल से' (Dil Se) जैसी फिल्मों में काम किया है।