Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Preity Zinta ने दिखाई दो साल के बेटे जय की एक झलक, पहाड़ों में मना रही हैं फैमिली वेकेशन

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 10 May 2023 10:01 PM (IST)

    Preity Zinta Son Video प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इन दिनों अपनी फैमिली के साथ कुछ वक्त गुजार रही है । एक्ट्रेस इन दिनों अपने परिवार के साथ पहाड़ों ...और पढ़ें

    Preity Zinta, Preity Zinta Son Video, Photo Credit Instagram
    Preity Zinta, Preity Zinta Son Video, Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Preity Zinta Son Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम पंजाब किंग्स का समर्थन करने के लिए भारत वापस आ गई हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फैमिली के साथ कुछ वक्त गुजार रही है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने परिवार के साथ पहाड़ों में अपने डिजिटल डिटॉक्स का लुफ्त उठा रही है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर की है, जिसमे उनके बेटे जय भागते नजर आ रहे हैं।  

    बच्चों के साथ समय बिता रही है एक्ट्रेस

    प्रीति जिंटा पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उन्होंने 2016 में खुद से 10 साल छोटे बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की थी। शादी के बाद एक्ट्रेस अमेरिका के लॉस एंजेलिस शिफ्ट हो चुकी है। साल 2021 में प्रीति और गुडइनफ ने सरोगेसी के जरिये अपने जुड़वां बच्चों का वेलकम किया था। उन्होंने अभी तक इनका चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने बच्चों का नाम जय और जिया रखा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

    अब एक्ट्रेस ने बेटे जय की एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में जय पौधों के बीच भागते नजर आ रहे है। मम्मा प्रीति पीछे से आवाज लगा रही है। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, मेरी तरह का स्वर्ग... पिछले कुछ दिन अद्भुत रहे हैं। पहाड़, परिवार, स्वच्छ हवा और एक डिजिटल डिटॉक्स। सुनने से बेहतर कोई आवाज नहीं। मामा...किड्स से पहली बार मम्मा। यह वास्तव में स्वर्ग है।

    इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं एक्ट्रेस

    बता दें, प्रीति जिंटा ने साल 1998 में डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से' से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में दी है। इसके बाद प्रीति जिंटा को 2018 में भी एक्शन-कॉमेडी जॉनर की फिल्म 'भैयाजी-सुपरहिट' में देखा गया था। हालांकि इसके बाद से वह पर्दे से दूर बनी हुई हैं।

    खबरें और भी