यारी हो तो ऐसी! प्रेम चोपड़ा को रोज सुबह एक ही मैसेज करते हैं Amitabh Bachchan, वजह जानकर मुस्कुरा देंगे आप
प्रेम चोपड़ा की तबीयत को सही हुए काफी समय हो चुका है। हालांकि, अमिताभ बच्चन हर दिन उनके अस्पताल से लौटने के बाद हर दिन एक मैसेज भेजते हैं। ...और पढ़ें

अमिताभ बच्चन भेजते हैं प्रेम चोपड़ा को एक ही मैसेज/ फोटो- Instagram
HighLights
अमिताभ बच्चन रोज प्रेम चोपड़ा को करते हैं मैसेज
मैसेज में बॉलीवुड विलेन को लिखते हैं एक ही बात
सालों पुराना है बिग बी-प्रेम चोपड़ा का याराना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धर्मेंद्र के निधन के बीच बीते साल प्रेम चोपड़ा की तबीयत बिगड़ने की खबर ने फैंस को काफी परेशान कर दिया था। सीने में जकड़न और उम्र से संबंधित बीमारियों की वजह से 90 वर्षीय दिग्गज अभिनेता को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
उनके दामाद शरमन जोशी ने बताया था कि अभिनेता को 'सीवियर एओर्टिक स्टेनोसिस' (Severe Aortic Stenosis) नामक दिल की एक गंभीर बीमारी है। जिस वक्त बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा बीमार थे, उस दिन से लेकर हर दिन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन उन्हें एक ही मैसेज भेजते हैं। क्या है वह मैसेज? इसका खुलासा हाल ही में खुद प्रेम चोपड़ा ने किया है।
रोज बिग बी प्रेम चोपड़ा को भेजते हैं यह मैसेज
'हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' से खास बातचीत करते हुए प्रेम चोपड़ा ने बताया कि जब नवंबर 2025 में वह लीलावती अस्पताल से अपने घर लौटे थे, तब से अमिताभ बच्चन वह शख्स थे, जो उनकी तबीयत का हाल जानने के लिए हर दिन मैसेज किया करते थे। 'उपकार' अभिनेता ने बताया कि उन्हें 'सीवियर एओर्टिक स्टेनोसिस' डायग्नोस हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें एक छोटे मेडिकल प्रोसीजर से गुजरना पड़ा था और अब वह पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रेम चोपड़ा ने मुस्कुराते हुए कहा,
"जब से मैं बीमार पड़ा था, तब से हर दिन सुबह उनका (Amitabh Bachchan) एक मैसेज मुझे आता है- 'जल्दी ठीक हो जाओ प्रेम, मैं तुम्हारे लिए दुआ करता हूं।' मैंने उनको बोला कि यार, मैं ठीक हो गया हूं।"
यह भी पढ़ें- जब 'सांप' बना Prem Chopra के लिए सबसे बड़ा 'खलनायक', एक जिद के चलते ठुकराने वाले थे सुपरहिट फिल्म
पर्दे पर दुश्मन, असल जिंदगी में हैं गहरे दोस्त
प्रेम चोपड़ा और अमिताभ बच्चन ने भले ही रुपहले पर्दे पर एक-दूसरे से खूब दुश्मनी निभाई हो, लेकिन असल जिंदगी में उनकी दोस्ती दशकों पुरानी है। जहां प्रेम चोपड़ा ने अपना करियर साल 1960 में शुरू किया था, तो वहीं अमिताभ बच्चन ने भी 60 के दशक के अंत में बॉलीवुड में एंट्री ली थी।
खबरें और भी
अमिताभ बच्चन और प्रेम चोपड़ा ने 24 से अधिक फिल्मों में एक साथ काम किया है। प्रेम चोपड़ा ने कई बार अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए उन्हें सेट पर सबसे अनुशासित एक्टर बताया है। दोनों ने साथ में 'दो अनजाने', 'त्रिशूल', 'द ग्रेट गैम्बलर', 'दोस्ताना', 'नसीब' और 'मर्द' जैसी सुपरहिट फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है।