विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कॉलेज रोमांस, कंफ्यूजन और कॉमेडी का तड़का! रिलीज हुआ वीर पहाड़िया की 'प्रेम कीटाणु' का ट्रेलर, कब आएगी फिल्म?

Published: Tue, 22 Sep 2026 03:49 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2026 03:52 PM (IST)

वीर पहाड़िया की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का ट्रेलर जारी हो गया है, जिसमें कॉलेज रोमांस और लव ट्रायंगल का मजेदार मिश्रण है।

फिल्म प्रेम कीटाणु का ट्रेलर रिलीज (फोटो-यूट्यूब)

फिल्म प्रेम कीटाणु का ट्रेलर रिलीज (फोटो-यूट्यूब)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) की अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'प्रेम कीटाणु' (Prem Keetanu) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म रोमांस, दोस्ती, कॉमेडी और प्यार में कंफ्यूजन वाले इमोशनल एंगल्स का लव ट्रायंगल है।

अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वीर के साथ आफिया सैयद और अपारशक्ति खुराना भी नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में घटित होती है, जिसमें कॉलेज लाइफ और मॉर्डन रिलेशन की कहानी दिखाई जाएगी।

फिल्म में दिखेगा लव ट्रायंगल

फिल्म में वीर, विशाल का किरदार निभा रहे हैं जो कॉलेज में पढ़ने वाला एक बैकबेंचर लड़का है। क्लास बंक करने के बाद वह लेट नाइट पार्टीज में जाता है। उसकी प्रेमिका आफिया (सुहानी) है और विशाल उससे प्यार करने लगता है। हालांकि, अपारशक्ति का किरदार रणजीत भी आफिया को रिझाने की कोशिश में लगा है और उसके परिवार को प्रभावित करने का प्रयास जारी रखता है।

Prem Keetanu (1)

ट्रेलर में वीर आफिया से यह भी कहता है,'तुम्हें तो दोनों लड़कों को घुमाना है।' एक सीन में विशाल और रणजीत के बीच हाथापाई भी हो जाती है। ट्रेलर का अंत वेलकम फिल्म में अनिल कपूर के मशहूर किरदार मजनू भाई के संदर्भ से होता है।

मलयालम फिल्म का है सीक्वल?

प्रेम कीटाणु को लेकर अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि 2023 में आने वाली मलयालम रोमांटिक कॉमेडी फिल्म प्रेमलू से इसका संबंध है। पहले की खबरों में हिंदी फिल्म को प्रेमलू का आधिकारिक रीमेक बताया गया था। हालांकि, वीर पहारिया ने प्रेम कीटाणु के रीमेक होने की बात से इनकार किया है।

प्रेम कीटाणु के अन्य किरदारों की बात करें तो इसमें वीर पहारिया और आफिया सैयद के अलावा अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उसी दिन अजय देवगन और तब्बू की फिल्म दृश्यम: द कंक्लूजन भी रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें- न मार्क्स, न प्यार, मिला तो सिर्फ हार्टब्रेक! वीर पहाड़िया और अपारशक्ति की 'Prem Keetanu' का फर्स्ट लुक आउट

यह भी पढ़ें- Aditya Roy Kapur को डेट कर रहीं तारा सुतारिया? वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस की लाइफ में 'आशिकी' का तड़का