Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aamir Khan की बेटी Ira Khan ने शेयर की मंगेतर संग रोमांटिक फोटो, शुरू हुई इस कपल की शादी की तैयारियां?

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 04:23 PM (IST)

    Ira Khan And Nupur Shikhare Wedding आमिर खान ( Aamir Khan ) की बेटी आयरा खान (Ira Khan) और नुपुर शिखरे ( Nupur Shikhare ) ने पिछले साल नवंबर में सगाई ...और पढ़ें

    आयरा खान की शादी ( Photo Instagram )
    आयरा खान की शादी ( Photo Instagram )

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira Khan And Nupur Shikhare Wedding: जल्द आमिर खान के घर जल्दी शहनाई बजने वाली है। एक्टर की बेटी आयरा खान (Ira Khan) जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर लगातार आयरा नई-नई तस्वीर और वीडियो साझा कर रही हैं। अब एक बार फिर आयरा ने कुछ फोटोज इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है।

    आयरा और नुपुर की रोमांटिक तस्वीर

    आमिर खान की बेटी आयरा खान और नुपुर शिखरे ने पिछले साल नवंबर में सगाई की थी, जिसमें दोनों का परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल थे। वहीं अब ये कपल हमेशा के लिए पति-पत्नी के रिश्ते में बंधने जा रहा है।

    आयरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो तस्वीरे शेयर की हैं। पहली फोटो में वह पिंक कलर की साड़ी पहले माथे पर बिंदी लगाए और नकली फूलों से बनी ज्वेलरी पहने नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में आयरा मंगेतर नुपुर को किस करती नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Aamir Khan Daughter Wedding: उदयपुर में फेरे लेंगे आयरा खान और नुपुर शिखरे, इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    शुरू हुए प्री-वेडिंग फंक्शन

    इससे दो दिन पहले आयरा ने अपने इंस्टाग्राम पर केलवन सेरेमनी की कुछ फोटोज शेयर की थी, जिसमे दोनों के परिवार और दोस्त मौजूद थे। इस दौरान आयरा पिंक कलर की साड़ी और पेशवाई नथ पहने नजर आई थी। नूपुर ने कुर्ते पजामे में दिखाई दिए। बता दें, केलवन सेरेमनी महाराष्ट्रीयन शादियों में होती है। इस परंपरा में होने वाली दुल्हन और दूल्हे के माता-पिता एक-दूसरे के परिवारों को खाने पर इनवाइट करते हैं। दोनों तरफ से कुछ गिफ्ट भी दिए जाते हैं।

    खबरें और भी

    उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग

    यह भी पढ़ें-  Ira Nupur Pre Wedding Functions: 'केलवन' सेरमनी के साथ शुरू हुए आयरा-नुपुर के प्री वेडिंग फंक्शन, देखें तस्वीरें

    खबर है कि ये कपल 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज करेगा और इसके बाद दोनों की उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। शादी के फंक्शन 8 से 10 जनवरी तक चलेंगे। शादी के बाद आमिर खान ग्रैंड वेडिंग का रिसेप्शन भी होस्ट करेंगे। जो 13 जनवरी 2024 को होगा, जिसमें बॉलीवुड के सभी सबसे मशहूर नाम शामिल होंगे। इस कपल का रिसेप्शन मुंबई में होगा।