विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपवीर की शादी: इटली पहुंचे रणवीर और दीपिका, तैयारियां शुरू

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 12 Nov 2018 11:10 AM (IST)

इसके बाद उन्होंने भव्य रिसेप्शन देने का निर्णय लिया है।

दीपवीर की शादी: इटली पहुंचे रणवीर और दीपिका, तैयारियां शुरू
दीपवीर की शादी: इटली पहुंचे रणवीर और दीपिका, तैयारियां शुरू

आर. कुमार गुप्ता, मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी अब शादी के बंधन में बंध कर नए रिश्ते के सफ़र पर निकलेगी और इस शुभ मुहूर्त के लिए दोनों इटली के लेक कोमो पहुंच चुके हैं जहाँ के एक शानदार विला में दोनों की शादी की रस्में होंगी ।

दोनों 14 और 15 नवंबर को शादी करने वाले हैं। अब इटली के लेक कोमो से तस्वीरें आ रही हैं। जहां उनकी शादी की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गई हैं। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में कुछ चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया है जिसमें मात्र परिवार और उनके मित्र गण उपस्थित होंगे।

इसके बाद उन्होंने भव्य रिसेप्शन देने का निर्णय लिया है। खास बात यह रही कि दोनों इटली के लिए निकलते समय एयरपोर्ट लुक में भी एक दूसरे के साथ ड्रेस में कोऑर्डिनेट करते नज़र आए। जहां रणवीर सिंह सफेद रंग के ट्रेडिशनल लिबास में थे, दीपिका ने सफेद स्कर्ट के साथ ट्यूनिंग की थी।

रणवीर अपने चिर परिचित अंदाज़ में भी मीडिया फोटोग्राफरों के साथ नज़र आए तो दीपिका ने भी हाथ हिला कर वेब किया।उनके चेहरे से वेडिंग ग्लो साफ झलक रहा था और झलके भी क्यों न, वेडिंग पर जाने से पहले अपने स्पेशल डे के लिए दीपिका काफी शिद्दत से जुटी हुई थीं।

उनके फिटनेस ट्रेनर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, वेडिंग डे से पहले मुंबई में लड़की का आखिरी वर्कआउट सेशन। इस पर दीपिका ने जवाब में लिखा है - मूर्ख। एयरपोर्ट पर दीपिका और रणवीर सिंह के साथ रणवीर सिंह के पिता भी नज़र आए।

यह भी पढ़ें: कोलर गोल्ड फील्ड: कन्नड़ की ये फिल्म क्या मचा पाएगी तहलका