Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prithviraj Sukumaran को फिल्म 'विलायत बुद्ध'​ की शूटिंग के दौरान लगी चोट, अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 06:16 PM (IST)

    Prithviraj Sukumaran Injured मलयालम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्म विलायत बुद्ध की शूटिंग कर रहे थे । अब खबर है कि ...और पढ़ें

    Vilayath Buddha Prithviraj Sukumaran injured Photo Credit Instagram
    Vilayath Buddha Prithviraj Sukumaran injured Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ हुआ बड़ा हादसा
    2. शूटिंग के दौरान पृथ्वीराज सुकुमारन को लगी चोट
    3. सोमवार को हुई पृथ्वीराज सुकुमारन के पैर की सर्जरी !

     

    नई दिल्ली, जेएनएन। Prithviraj Sukumaran Injured: फिल्म स्टार्स को अपनी एक-एक फिल्म के लिए जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ती है। भले ही फिल्म 2 से 3 घंटे की नजर आती हो, लेकिन इसके पीछे स्टार्स की कितने महीनों की मेहनत है। इसका अंदाजा शायद ही दर्शक लगा सके। शूटिंग के चलते अक्सक स्टार्स के साथ कई बड़े-बड़े हादसे भी हो जाते हैं। अब ऐसा ही कुछ मलयालम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ हुआ है।

    पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ हुआ हादसा

    एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन को लेकर खबर है कि उन्हें चोट लगी है। वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'विलायत बुद्ध' की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया। अब उनके पैर में चोट आई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Prithviraj Sukumaran (@therealprithvi)

    शूटिंग करते वक्त लगी चोट

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना रविवार सुबह 10:30 बजे हुई थी। बस के अंदर सीन की शूटिंग करते-करते उनके पैर में चोट लग गई। फौरन उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया। वहां उनका फौरन एक्सरे हुआ। फिर उनको कोच्चि रेफर कर दिया गया।

    पृथ्वीराज की होगी सर्जरी

    आज उनके घुटने की होल सर्जरी होने की खबर है। अब इसके बाद एक्टर कुछ समय तो छुट्टी पर ही रहेंगे। इसलिए मेकर्स ने भी फिल्म 'विलायत बुद्ध' की शूटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। जब एक्टर ठीक हो जाएंगे और शूटिंग पर वापस लौटेंगे। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग जून महीने के अंत तक पूरी होनी थी, लेकिन अब देखते हैं कब तक इसकी शूटिंग पूरी होती है। इस फिल्म को जयन नांबियार डायरेक्ट कर रहे हैं।

    खबरें और भी