Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyaank Sharma की बारात में श्रद्धा कपूर और अनिल कपूर ने किया शानदार डांस, देखें वायरल तस्वीरें

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Thu, 11 Mar 2021 05:48 PM (IST)

    प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी ने लोनावला के एक रिसॉर्ट में शादी की हैl इंस्टाग्राम पर उनकी शादी की कई तस्वीरें वायरल हुई हैl प्रियांक की कजिन श्रद्धा क ...और पढ़ें

    प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी कई वर्षों से एक दूसरे को डेट कर रहे थेl
    प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी कई वर्षों से एक दूसरे को डेट कर रहे थेl

    नई दिल्ली, जेएनएनl श्रद्धा कपूर, अनिल कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे प्रियांक शर्मा की बारात में जमकर डांस करते नजर आएl प्रियांक शर्मा ने हिंदू परंपरा के अनुसार करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी के साथ विवाह किया हैl इसके पहले मालदीव में प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी की जोरदार प्री-वेडिंग पार्टी की गई थीl

    अब प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी ने लोनावला के एक रिसॉर्ट में हिंदू मान्यताओं के अनुसार विवाह किया हैl इंस्टाग्राम पर उनकी शादी की कई तस्वीरें वायरल हुई हैl प्रियांक की कजिन श्रद्धा कपूर उनकी मां पद्मिनी कोल्हापुरे और अनिल कपूर को बारात में जमकर डांस करते हुए देखा गयाl फोटो को शेयर करते हुए प्रियांक शर्मा ने लिखा, 'हमने मारी एंट्रियांl'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Priyaank K Sharma (@priyaankksharma)

    एक अन्य पोस्ट में प्रियांक को भी डांस करते हुए देखा जा सकता हैl शजा मोरानी ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैl इसमें वह बहुत खुश लग रही हैl प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने बधाई भी दी हैl प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी का लव अफेयर थाl दोनों कई वर्षों से एक दूसरे को डेट कर रहे थेl हालांकि अब वह अपने रिश्ते को अंतिम पड़ाव तक ले आए हैl पिछले वर्ष प्रियांक शर्मा ने रवि किशन की बेटी रीवा के साथ फिल्म 'सब कुशल मंगल' के साथ डेब्यू किया थाl इस फिल्म में अक्षय खन्ना, सतीश कौशिक सुप्रिया पाठक और राकेश बेदी की अहम भूमिका थीl यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई थी।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Priyaank K Sharma (@priyaankksharma)

    प्रियांक शर्मा फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहते हैl वहीं श्रद्धा कपूर बॉलीवुड में एक लोकप्रिय अभिनेत्री के तौर पर खुद को स्थापित कर चुकी हैl उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैl वह सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म साहो में नजर आई थीl इसके अलावा उन्होंने फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी में वरुण धवन के साथ काम किया थाl इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया थाl 

    खबरें और भी