'शाह रुख कभी भी गांववाले...' प्रियदर्शन ने बताया क्यों Akshay Kumar के साथ बनाते हैं ज्यादा फिल्में?
निर्देशक प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और शाहरुख खान की अभिनय शैलियों पर बात की है। उन्होंने बताया कि अक्षय आम आदमी जैसे दिखते हैं, जिससे व ...और पढ़ें
-1775645006943_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक साथ फिल्म 'भूत बंगला' (Bhoot Bangla) में काम कर रहे हैं। यह हॉरर कॉमेडी 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं 16 अप्रैल को इसके पेड प्रिव्यू रखे गए हैं।
क्यों अक्षय से अलग हैं शाह रुख?
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन अब तक 6 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब 16 साल बाद ये जोड़ी भूत बंगला में वही जादू बिखेरती नजर आएगी। हाल ही में फर्स्टपोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने अक्षय और शाह रुख खान की स्क्रीन प्रेजेंस में अंतर के बारे में बात की।
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये Cult Classic फिल्में, एक तो है मस्ट वॉच
इस दौरान प्रियदर्शन ने दोनों अभिनेताओं की बॉडी लैंग्वेज और उनके साथ सहजता से जुड़ने के तरीकों में अंतर के बारे में खुलकर बात की।
-1775645606605.jpg)
क्या है अक्षय की सबसे बड़ी खूबी?
अक्षय की एक्टिंग स्टाइल के बारे में बात करते हुए, प्रियदर्शन ने अभिनेता की सबसे बड़ी खूबियों में से एक का खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'अक्षय की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह एक आम आदमी की तरह दिखते हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज, उनका चलने का तरीका,खासकर जब मैंने 'खट्टा मीठा' फिल्म की थी, तो मुझे लगा कि वह सचमुच एक स्ट्रग्लिंग रोड कॉन्ट्रेक्टर की तरह दिखते हैं।'
निर्देशक ने आगे कहा कि कई एक्टर्स स्वाभाविक रूप से पर्दे पर एक स्टाइलिश व्यक्तित्व कैरी करते हैं, जिससे उनके लिए साधारण दिखना मुश्किल हो जाता है। प्रियदर्शन का मानना है कि अक्षय ग्राउंडेड कैरेक्टर ज्यादा अच्छे से कर लेते हैं क्योंकि वो ऑर्डिनरी आदमी की तरह दिखते हैं और उन्हें कॉमन मैन की चीजें पता हैं।
खबरें और भी
-1775645629881.jpg)
शाह रुख इससे एकदम अलग
इसके विपरीत, फिल्म निर्माता ने कहा कि शाह रुख के व्यक्तित्व और बॉडी लैंग्वेज में शहरी परिवेश की झलक मिलती है। बिल्लू फिल्म में साथ काम करने के दौरान की घटनाओं को याद करते हुए प्रियदर्शन ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया।
उन्होंने बताया, 'मुझे याद है कि मैं शाह रुख को साउथ के एक बेहद दूरदराज गांव में ले गया था। तब उन्होंने मुझसे पूछा, ‘आपको यह जगह कैसे मिली?’ उन्होंने मुझे बताया कि मैं कभी भी किसी गांव से जुड़ाव महसूस नहीं कर पाता क्योंकि मैं दिल्ली में पला-बढ़ा हूं।' प्रियदर्शन ने आगे कहा कि शाहरुख कभी भी ग्रामीण किरदार नहीं निभा सकते, क्योंकि उनकी बॉडी लैंग्वेज बहुत ही सधी हुई और शहरी है।