Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chahar Choudhary Ring: क्या प्रियंका चाहर चौधरी ने कर ली सगाई? एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर बताया सच

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 06 Jun 2023 10:33 AM (IST)

    Priyanka Chahar Choudhary Ring प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसके बाद से चर्चा में आ ग ...और पढ़ें

    Priyanka Chahar Choudhary Photo Credit Instagram, Ankit Gupta
    Priyanka Chahar Choudhary Photo Credit Instagram, Ankit Gupta

    HighLights

    1. प्रियंका चाहर चौधरी ने शेयर की रिंग वाली तस्वीर।
    2. यूजर बोले हो गई क्या अंकित गुप्ता से सगाई।
    3. एक्ट्रेस ने खुद बताई रिंग की सच्चाई।

     

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chahar Choudhary Ring: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 16 में नजर आ चुकी प्रियंका चाहर चौधरी   (Priyanka Chahar Choudhary) सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस को अपने एक फैन से शानदार तोहफा मिला था। वहीं अब एक्ट्रेस एक खास वजह से चर्चा में आ गई है।

    प्रियंका ने दिया अपनी रिंग फिंगर

    दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें साझा की है, जिसमें वह अपनी रिंग फिंगर में अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही है। प्रियंका ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "मेरी हां है।" बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी की इस फोटो को लेकर फैंस और सितारे भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

    एक्ट्रेस की इस फोटो के बाद सोशल मीडिया पर उनकी सगाई के कयास लगाए जा रहे है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे है। लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस ने चोरी-छुपे सगाई तो नहीं कर ली है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka Chahar Choudhary (@priyankachaharchoudhary)

    दोस्तों ने दी प्रियंका को बधाई

    विकास मानकतला ने अंकित गुप्ता का नाम लेकर उनकी टांग खींचने की भी कोशिश की। एक्टर ने लिखा, "तो फिर बात आगे बढ़ाएं? बैंड बाजा लेकर? अंकित गुप्ता?" वहीं राजीव अदातिया ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये वक्त है। मैं तुम दोनों से ही शादी करने के लिए तैयार हूं।"

    जानें क्या है रिंग की सच्चाई

    इस फोटो के साथ प्रियंका ने रिंग की सच्चाई भी बताई है। एक्ट्रेस ने नीचे कैप्शन में लिखा- इस हीरे की अंगूठी के लिए एक लाख बार हां। इतनी शानदार अंगूठी के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। इसे करीब से देखने के लिए बाएं स्वाइप करें। चेक आउट करें उनका कलेक्शन और बनाएं अपने खास दिन को और भी खास। बता दें एक्ट्रेस का यह एक शूट था। उनकी कोई सगाई नहीं हुई है। 

    खबरें और भी