यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chahar Choudhary: घर की तलाश में निकलीं प्रियंका चौधरी, मुंबई में चाहिए आशियाना
Priyanka Chahar Choudhary प्रियंका चाहर चौधरी को बिग बॉस से बाहर आने के बाद दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। उनके वीडियो को काफी पसंद किया जाता ह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस 16 की टॉप 3 फाइनलिस्ट रहीं प्रियंका चाहर चौधरी इस रियलिटी शो के बाद काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में गजब का इजाफा हुआ है। लोग उनके वीडियो बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। कुल मिलाकर फैंस उनपर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही वह उन्हें अंकित गुप्ता के साथ जल्द किसी नए शो में देखने के लिए भी बेताब हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह उन्हें घर की तलाश है।
घर की तलाश में हैं प्रियंका
प्रियंका चाहर चौधरी के शाह रुख खान की फिल्म 'डंकी' से डेब्यू करने की चर्चा थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस बात का खंडन करते हुए इन खबरों पर पूर्णविराम लगा दिया। इसके बाद यह भी चर्चा रही है वह एकता कपूर के 'लॉक अप 2' में देखी जाएंगी। उन्हें इस शो के लिए भी अप्रोच किया गया है। अब ई टाइम्स की खबर के अनुसार, एक्ट्रेस अपने लिए मुंबई में घर ढूंढ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस बात की भी जानकारी शेयर की कि वह जल्द ही अंकित गुप्ता के साथ एक वीडियो एल्बम में नजर आएंगी।
नए प्रोजेक्ट का किया खुलासा
प्रियंका को बिग बॉस 16 से बाहर निकलने के बाद फैंस का काफी ज्यादा प्यार और प्रसिद्धी मिल रही है। इससे पहले वह चंडीगढ़ी में थीं, जहां 'उडारियां' की शूटिंग हुई थी। अब क्योंकि वह बिग बॉस से बाहर आ गई हैं और यह शो खत्म हो चुका है, ऐसे में इस शहर में उन्होंने अपने लिए घर की तलाश तेज कर ली है। प्रियंका ने कहा, 'मैं ये बोलना चाहती हूं सारे #PriyAnkit फैंस को जो मेरे या अंकित के प्रोजेक्ट के लिए इंतजार कर रहे हैं कि जल्द कुछ आएगा।'
'सिर्फ एक फोन है'
प्रियंका ने कहा कि उनके पास सिर्फ एक फोन है। वह किसी तरह मैनेज कर रही हैं। वह पहले भी मुंबई में रही हैं लेकिन जब से बिग बॉस के घर से बाहर आई हैं, तब से शहर का माहौल बिलकुल अलग है।