Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट के लिए Priyanka Chopra को मिला था 30 दिन का समय, एक्ट्रेस ने ऐसे की थी मजबूत तैयारी

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 03 May 2023 11:56 PM (IST)

    Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा का नाम आज पूरी दुनिया में फेमस हो चुका है। एक्ट्रेस ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता से शोबिज इंडस्ट्री में पहला कदम रखा था ज ...और पढ़ें

    File Photo of Priyanka Chopra. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Priyanka Chopra. Photo Credit: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में काम किया है। एक्ट्रेस की पहचान आज ग्लोबल स्टार के रूप में बन चुकी है। प्रियंका ने ग्लैमर वर्ल्ड की शुरुआत मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता से की थी, जिसे साल 2000 में उन्होंने जीता था। मगर इस प्रतियोगिता में दुनिया के अलग-अलग कोने से आई महिलाओं को मात देकर यह टाइटल अपने नाम करना उनके लिए आसान नहीं था।

    खुद को लेकर थे उच्च विचार

    प्रियंका के लिए स्टाइलिश अपीयरेंस देना और एक वर्ल्डक्लास मॉडल की तरह वॉक या बात करना, बाएं हाथ का खेल है। मगर कभी यही चीजें उनके लिए बहुत मुश्किल हुआ करती थीं। एक शो को दिए इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने मिस वर्ल्ड के दिनों से जुड़ी यादों से काफी कुछ शेयर किया। प्रियंका ने कहा कि मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट का हिस्सा बनने से ठीक पहले वह अमेरिका से लौटी थीं, इसलिए खुद को लेकर उनके काफी उच्च विचार थे।

    'लोगों को देखकर सीखा'

    'सिटाडेल' एक्ट्रेस ने कहा कि इंडिया में आयोजित होने वाले ब्यूटी पेजेंट विदेश में आयोजित होने वाले ब्यूटी पेजेंट से काफी अलग होते हैं। शो के लिए खुद की तैयारी करने के लिए 30 दिन का मौका मिलता है।' उन्होंने कहा कि उन्हें कम्पटीशन में बने रहना अच्छा लगता है। जब मिस वर्ल्ड पेजेंट हुआ था, तब उनकी उम्र 18 वर्ष थी। वहां उन्हें छोड़कर बाकी सब मॉडल्स थीं। 30 दिन की तैयारी में उन्होंने काफी कुछ ऑब्जर्व किया।

    'मिलेनियम ईयर की अकेली मिस वर्ल्ड हूं'

    प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट के वीडियो को कई लोगों ने देखा है। जिस तरह से उन्होंने खुद को वहां प्रेजेंट किया, वह काबिलेतारीफ रहा है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन दिनों में हेयर और मेकअप से लेकर प्रॉपर वॉकिंग स्टाइल तक के लिए एक्सपर्ट की टीम हुआ करती थी। वह सब सिखाते थे, और मैंने सिर्फ उन्हें देखकर सब कुछ सीखा।

    खबरें और भी

    प्रियंका ने बताया कि उनका मुकाबला दुनियाभर की 96 महिलाओं से था। मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने पीछे अपने कदम न खींचने में ही भलाई समझी। एक्ट्रेस का बस एक ही गोल था कि उन्हें यह पेजेंट जीतना है।

    प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट

    इस ग्लोबल स्टार के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस की हाल ही में 'सिटाडेल' नाम की वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। इस शो के अलावा उनके हिंदी फिल्म 'जी ले जरा' में काम करने की चर्चा तेज है। इस मूवी में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट उनकी कोस्टार होंगी।