विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Nick Daughter Photo: एक साल की हुई प्रियंका-निक की बेटी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 15 Jan 2023 03:36 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) पूरे ...और पढ़ें

Priyanka Nick Jonas, Malti Marie Chopra Jonas
Priyanka Nick Jonas, Malti Marie Chopra Jonas

 नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Nick Daughter Birthday: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) आज पूरे एक साल की हो गई है। निक और प्रियंका साल 2022 में सरोगेसी (Surrogacy) के जरिए अपनी बेटी मालती के पेरेंट्स बने थे।

15 जनवरी को हुआ था मालती का जन्म

मालती का जन्म 15 जनवरी को हुआ था, लेकिन पीसी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर 22 जनवरी को दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमे लिखा था- 'हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं...धन्यवाद।

कपल ने नहीं दिखाया बेटी का चेहरा

मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका ने बेटी की कई तस्वीरें शेयर की है, लेकिन इस कपल ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा अभी सोशल मीडिया पर रिवील नहीं किया है। 

सातवें महीने में ही जन्मी थी मालती

मालती का जन्म पिछले साल जनवरी में ही हो गया था। वो एक प्रीमेच्यौर जन्म था। सातवें महीने में ही जन्मी मालती की हालत ख़राब थी, जिसकी वजह से उन्हें 100 दिनों तक हॉस्पिटल में ही बिताने पड़े। प्रियंका बेटी के जन्म के तीन महीनों बाद उन्हें अप्रैल में घर लेकर आई थी।

साल 2018 में रचाई थी निक और प्रियंका ने शादी

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी रचाई थी। राजस्थान में पारंपरिक तरीके से साल 2018 में निक जोनस से शादी रचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में ही अपने पति और बेटी के साथ रहती हैं।

यह भी पढ़ें- Pathaan Overseas Box Office: SRK की 'पठान' की गल्फ देशों में दमदार एडवांस बुकिंग, भगवा कंट्रोवर्सी का परिणाम?

यह भी पढ़ें- Selfiee Motion Poster: 'सेल्फी' के लिए अक्षय कुमार और इमरान हाशमी में जबरदस्त भिड़ंत, फैंस बोले- अब होगा धमाका