Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये 7 तस्वीरें देखकर आप भी कह उठेंगे- ‘वाह क्या जोड़ी है’

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Thu, 20 Dec 2018 02:38 PM (GMT+05:30)

    प्रियंका सात समंदर पार के अपने प्रेमी के प्यार में ऐसे बंधी कि उन्होंने उसे अपना जीवन साथी चुन लिया। वाकई प्रियंका के लिए यह एक खूबसूरत लम्हा है और प् ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये 7 तस्वीरें देखकर आप भी कह उठेंगे- ‘वाह क्या जोड़ी है’
    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये 7 तस्वीरें देखकर आप भी कह उठेंगे- ‘वाह क्या जोड़ी है’

    मुंबई। बुधवार को मुंबई में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रिसेप्शन पार्टी हुई। इस पार्टी में मीडिया और प्रियंका के परिवार के लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रियंका और निक के बीच एक बार फिर प्यार भरी केमिस्ट्री नज़र आई।

    बता दें कि 2 दिसंबर को बड़ी ही धूमधाम से प्रियंका चोपड़ा ने अपने प्यार निक जोनस से जोधपुर में शादी की थी। शादी के बाद दिल्ली में प्रियंका और निक की वेडिंग रिसेप्शन की पार्टी की भी धूम रही। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी इस पार्टी में प्रियंका व निक को बधाई देने पहुंचे थे। बहरहाल, प्रियंका और निक की शादी से पहले सोशल मीडिया पर दोनों के उम्र को लेकर बहुत बातें होती रहीं। गौरतलब है कि प्रियंका उम्र में निक से तक़रीबन दस साल बड़ी हैं लेकिन, इन सबके बीच इन दोनों की अभी तक की जितनी भी तस्वीरें सामने आई हैं उनमें अगर देखें तो यह साफ़ महसूस होता है कि यह एक परफेक्ट जोड़ी है। आप भी इन तस्वीरों को देख कर यही कहेंगे कि- ‘वाह क्या जोड़ी है!’ मुंबई वेडिंग रिसेप्शन में भी दोनों ने अपनी उपस्तिथि से सबका दिल जीत लिया! आप देख सकते हैं एक दूसरे की आंखों में आंखें डालकर देखता यह जोड़ा कितना क्यूट लग रहा है। 

    आपको याद दिला दें कि मुंबई रिसेप्शन से पहले दिल्ली रिसेप्शन में प्रियंका और निक कुछ इस अंदाज़ में जार आये थे।

    इन दोनों की लेटेस्ट तस्वीरों में आप प्रियंका और निक की एक सहज केमिस्ट्री देख सकते हैं। उसके अलावा ये जो नीचे की तस्वीर है यह जोधपुर की है जिसमें तमाम मेहमानों के बीच निक और प्रियंका की बॉन्डिंग साफ़ देखी जा सकती है। निक को बांहों में लिए प्रियंका कितनी क्यूट लग रही हैं! 

    बता दें कि अभी तक प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरें सार्वजनिक नहीं हुई हैं। लेकिन, शादी के दौरान कुछ रस्मों के बीच इन दोनों की तस्वीरें ज़रूर आई हैं। इस तस्वीर में आप दिल खोल कर हंसती हुई प्रियंका की ख़ुशी साफ़ महसूस कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    जोधपुर में प्रियंका और निक की शाही शादी की चर्चा देश से लेकर विदेशी मीडिया तक में रही। इस शादी पर आम फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स की भी नज़र थी। बहरहाल, इस तस्वीर में आप एक बार फिर इस जोड़ी का प्यार समझ सकते हैं।

    एक दूसरे का हाथ थामे प्रियंका और निक की ये तस्वीर भी बेहद प्यारी है। जोधपुर से आई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी लगातार वायरल होती रही।

    शादी से पहले की भी इन दोनों की कुछ तस्वीरें देखने लायक है। इस तस्वीर में भी आप दोनों का प्यार साफ़ देख सकते हैं। इन तस्वीरों से एक बात तो बेहद साफ़ है कि प्रियंका और निक एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।

    प्रियंका सात समंदर पार के अपने प्रेमी के प्यार में ऐसे बंधी कि उन्होंने उसे अपना जीवनसाथी चुन लिया। वाकई प्रियंका के लिए यह एक खूबसूरत लम्हा है और प्रियंका इन पलों को बहुत ही ज़िंदादिली से जी रही हैं।

    यह भी पढ़ें: एक अभिनेत्री जो देव आनंद के लिए ताउम्र कुंवारी रही, जानिये कुछ ऐसे ही रोचक किस्से

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    And forever starts now... ❤️ @nickjonas

    A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    And forever starts now... ❤️ @nickjonas

    A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on