विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में आज है प्रियंका-निक की शादी का जश्न, ये ख़ास मेहमान आयेंगे

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 03 Dec 2018 03:00 PM (IST)Updated: Tue, 04 Dec 2018 07:31 PM (IST)

प्रियंका और निक ने दो दिसंबर को सात फेरे ले कर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की थी l उसके एक दिन पहले कैथोलिक रीति रिवाज से शादी हुई l

दिल्ली में आज है प्रियंका-निक की शादी का जश्न, ये ख़ास मेहमान आयेंगे
दिल्ली में आज है प्रियंका-निक की शादी का जश्न, ये ख़ास मेहमान आयेंगे

मुंबई l इस रविवार को एक दूजे के हो गए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अब आने वैवाहिक जीवन के सफ़र पर निकल पड़े हैं l आज वो दिल्ली में ख़ास लोगों को अपने शादी की पार्टी देंगे l  

मिसेज़ जोनास अपने मिस्टर के साथ सोमवार  जोधपुर से रवाना हुईं और शाम को दिल्ली पहुंच गईं l चार दिन के शादी के कार्यक्रम के बाद वो पहली बार उम्मेद भवन पैलेस से पति संग बाहर आईं और उनकी तस्वीर भी सार्वजानिक हुई l 

जोधपुर से निकला जस्ट मैरिड जोड़े के कारवां शाम को दिल्ली पहुंचा। जहां आज मतलब मंगलवार को शादी का रिसेप्शन होगा। यहां कई दिग्गज हस्तियों के आने की संभावना है, जिसमें राजनीतिक दलों के नेता, बड़े उद्योगपति और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी शामिल हैं। ये समारोह दिल्ली के ताज पैलेस होटल में होगा l पी एम नरेंद्र मोदी के आने की संभावना है l ये भी बताया जा रहा है कि हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन भी आ सकते हैं, जिनके साथ प्रियंका ने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में काम किया था l ख़बरें ये भी हैं कि सोनाली बेंद्रे भी पार्टी में शामिल हो सकती हैं l वो कल ही अमेरिका से अपना कैंसर का इलाज करवा कर मुंबई लौटी हैं l करीब आठ बजे शुरू होने वाले इस समारोह को निक जोनास के भाई जो और उनकी पत्नी सोफी टर्नर होस्ट करेंगी l  

प्रियंका और निक ने दो दिसंबर को सात फेरे ले कर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की थी l उसके एक दिन पहले कैथोलिक रीति रिवाज से शादी हुई l  

सब्यसाची मुखर्जी की डिज़ाइन की गई साड़ी में बेहद खिलखिला रहीं प्रियंका ने बड़ा ही अलग तरह का डिजाइनर मंगलसूत्र पहन रखा था, जो परम्परागत मंगलसूत्र से थोड़ा डिफरेंट था। उस के साथ डायमंड पेंडेंट भी लगा था।

 

भरी हुई मांग, हाथों में सुहाग का चूड़ा, मेहंदी लगी हथेलियां और धूप वाले चश्मे में अपने पति संग प्रियंका की जब रवानगी हुई तो जोधपुर एयरपोर्ट पर उन्हें देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी । प्रियंका ने सबका हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में तीन दिनों तक परिवार के लोगों और करीबी दोस्तों के बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी का कार्यक्रम हुआ। मेहंदी भी लगी और संगीत भी। ‘गल्ला गुडियां...’ और देसी गर्ल से लेकर विदेशी गानों तक सब ख़ूब नाचे। जमकर जश्न हुआ। अपने नए जीवन सफ़र को निक के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रियंका काफ़ी उत्साहित और ख़ुश नज़र आईं।

प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद हनीमून पर कहां जायेंगी इसकी अभी कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन उन्हें अभी शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज़ पिक का काम करना बाकी है। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ाहिरा  वसीम हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office: जारी है रजनी-अक्षय की फिल्म 2.0 की कमाई का तूफ़ान, अब इतने करोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।