Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिटाडेल के बाद प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का एलान, जॉन सीना और इदरिस एल्बा संग जमेगी जोड़ी

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 06 Apr 2023 11:59 AM (IST)

    Priyanka Chopra बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स कर रही हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने प्र ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra Announce Her Next Hollywood Project Heads of State With John Cena and Idris Elba/Instagram
    Priyanka Chopra Announce Her Next Hollywood Project Heads of State With John Cena and Idris Elba/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Hollywood Film: दुनियाभर में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वालीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वह अपनी आगामी सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के लिए फिलहाल इंडिया आई हुईं हैं।

    कुछ दिनों पहले ही देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड को लेकर दिए गए अपने स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियों में छा गई थीं। अब हाल ही में सिटाडेल के प्रमोशन के बीच प्रियंका ने अपनी आगामी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की घोषणा की है।

    हेड्स ऑफ स्टेट में इस हॉलीवुड एक्टर संग दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने बीती रात इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। सोशल मीडिया पर ये स्क्रीनशॉट शेयर करके अपने फैंस को अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह हॉलीवुड वह 'हेड्स ऑफ स्टेट' में जल्द ही नजर आएंगी।

    इस फिल्म में वह जॉन सीना और इद्रिस एल्बा के साथ काम करेंगी। इस पोस्ट में आगे ये जानकारी भी शेयर की गई कि फिल्म का निर्देशन इल्या नायशुलर कर रहे हैं। डेडलाइन की रिपोर्ट्स की मानें तो ये एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग प्रियंका चोपड़ा मई में शुरू करेंगी। फिल्म की कहानी जोश अप्पेल्बौम और एंड्रे नेमिक में लिखी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    सिटाडेल का मुंबई में हुआ प्रीमियर

    हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में अपनी आगामी फिल्म सिटाडेल का जमकर प्रमोशन किया , इस दौरान उनके साथ उनके को-स्टार रिचर्ड मैडेन भी नजर आए। मुंबई में बॉलीवुड सितारों के लिए प्रीमियर भी रखा गया, जिसको अटेंड करने के लिए रेखा से लेकर वरुण धवन और अन्य सितारे पहुंचे।

    खबरें और भी

    प्रियंका ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि वह अपनी आगामी हॉलीवुड प्राइम वीडियो सीरीज का इंडिया में प्रमोशन करके बेहद खुश हैं। इस सीरीज का निर्देशन एंथनी रूसो ने किया है। उनकी ये सीरीज 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    इस सीरीज को 40 भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। इस सीरीज और हॉलीवुड प्रोजेक्ट के अलावा प्रियंका जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी।