Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    परिणीति-राघव चड्ढा की सगाई के लिए दिल्ली पहुंची प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट पर फैन की ऐसी हरकत वीडियो हुआ वायरल

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sat, 13 May 2023 12:52 PM (IST)

    Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement परिणीति की शादी में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शामिल होने की भी खबरें आ रही हैं। परिणीति इनके डिजा ...और पढ़ें

    Photo Credit: Priyanka Chopra Parineeti Chopra Photo Midday
    Photo Credit: Priyanka Chopra Parineeti Chopra Photo Midday

     नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। परिणीति और राघव चड्ढा की शादी की खबरें को लेकर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था।

    वहीं, अब वो घड़ी आखिरी आ ही गई जब दोनों एक दूसरे के होने वाले हैं। दोनों की इंगेजमेंट सेरेमनी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसारए सगाई कपूरथला हाउस, दिल्ली में है। इस सगाई में शामिल होने के लिए परिणीति की बहन यानी प्रियंका चोपड़ा लंदन से दिल्ली आ चुकी हैं। प्रियंका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद खुद एक्ट्रेस ने नहीं की थी।

    प्रियंका संग एयरपोर्ट पर फैंस ने की ऐसी हरकत

    प्रियंका चोपड़ा बहन परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई सगाई में शामिल होने दिल्ली पहुंच चुकी हैं। ऐसे में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। एयरपोट पर प्रियंका को देखकर पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने लगे। बाॅडीगाॅर्ड और कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहीं प्रियंका के पास अचानक ही एक फैन आकर सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे। उसकी इस हरकत से पहले तो प्रियंका डर गईं, लेकिन फिर उन्होंने उसे सेल्फी लेने की इजाजत दे दी।

    इस लुक में आईं नजर

    प्रियंका चोपड़ा के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो इस दौरान उन्होंने खाकी कलर का ट्रैक सूट पहना था। इसके साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक चश्मा और कैप कैरी किया था। इस दौरार प्रियंका का स्वैग बस देखते ही बन रहा था। एक्ट्रेस के इस लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    प्रियंका की मां ने की सगाई की पुष्टि

    पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘मैं दोनों के लिए काफी खुश हूं। दोनों को उनके आने वाले जीवन के लिए ढेर सारी बाधई।‘ आपको बता दें कि परिणीति और राघव की सगाई सेरेमनी शाम चार बजे के बाद शुरू होगी। समारोह सिख रीति-रिवाज के जरिये आयोजित किया जाएगा।