Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra ने शुरू की The Bluff की शूटिंग,इस पॉपुलर हॉलीवुड एक्टर के साथ आएंगी नजर

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 06:00 PM (IST)

    Priyanka Chopra अपनी आने वाली फिल्म द ब्लफ (The Bluff) की शूटिंग अमेरिका में कर रही हैं। इस दौरान वो फिल्म के बीच में मालती की क्यूट फोटोज भी शेयर किय ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra begins shoot for The Bluff
    Priyanka Chopra begins shoot for The Bluff

    HighLights

    1. प्रियंका ने शेयर किया था खूबसूरत वीडियो
    2. शूट से शेयर करती हैं मालती की तस्वीर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में फिल्म द ब्लफ (The Bluff) की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ न्यूजीलैंड के एक्टर कार्ल अर्बन नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फिल्म से जुड़ा हर एक अपडेट स्टोरीज में शेयर कर रही हैं।

    हाल ही में उन्होंने पहले दिन के शूट शुरू होने की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस फोटो में एक क्लैपबोर्ड नजर आ रहा है जिसपर प्रियंका ने कैप्शन लिखा- 'लेट्स गो! डे वन'। इसी के साथ उन्होंने फोटो पर ऊं का साइन भी बनाया है।

    इसके साथ ही प्रियंका ने बेटी मालती की भी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो प्रियंका का मेकअप करती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने नेशनल डॉटर्स डे के मौके पर मालती की ये तस्वीर शेयर की है।

    यह भी पढ़ें: HMU Trailer शूट में मां Priyanka Chopra के साथ नजर आईं मालती मैरी, मेकअप रूम में कर रही थीं शैतानी

    शेयर किया था खूबसूरत वीडियो

    इससे पहले भी जब प्रियंका द ब्लफ के शूट के लिए निकली थीं तो उन्होंने शूट से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर की थी। प्रियंका ने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था - "जब भी मैं कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करती हूं, तो मेरे लिए यह जानना बहुत जरूरी होता है कि इसे बनाने के लिए साथ आने वाले लोग टॉप क्वालिटी के हैं। हम अपने परिवार और घरों से दूर,एक साथ बहुत समय बिताते हैं। हम कई चीजें सोचते हैं। साथ में खाना खाते हैं और उस कला में सांस लेते हैं जिसमें हम योगदान दे रहे हैं। ये और भी आसान हो जाता है जब आपके आसपास वाले भी खुश हों।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    प्रियंका की आने वाली फिल्में

    बता दें कि द ब्लफ की शूटिंग अमेरिका में हो रही है। इस फिल्म की कहानी एक पूर्व महिला समुद्री डाकू के बारे में है,जिसका किरदार प्रियंका ने निभाया है। महिला अपने परिवार की रक्षा के लिए एक यात्रा पर निकलती है। इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है। इसके अलावा प्रियंका ने 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ जॉन सीना और इदरीस एल्बा लीड रोल में नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? शेखर सुमन ने बताई वजह, बोले - सुशांत के साथ भी यही...