Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra Birthday: करीना कपूर ने प्रियंका चोपड़ा के लिए लिखा बर्थडे नोट, थ्रोबैक फोटो के साथ कही ये बात

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 18 Jul 2023 03:47 PM (IST)

    Priyanka Chopra Birthday ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा मंगलवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के इस खास दिन पर उन्हें फैंस और परिवार के ...और पढ़ें

    Bollywood Actress Priyanka Chopra Birthday, Instagram Image
    Bollywood Actress Priyanka Chopra Birthday, Instagram Image

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Birthday: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर एक्ट्रेस ढेर सारी बधाइयां मिल रही है। अब उन्हें करीना कपूर ने भी विश किया है और एक खूबसूरत नोट लिखा है।

    प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने साल 2004 में आई फिल्म एतराज में काम किया था। फिल्म में दोनों एक- दूसरे के खिलाफ लड़ते हुए नजर आई थीं, लेकिन रियल लाइफ में इनकी बॉन्डिंग उतनी ही स्ट्रान्ग है।

    करीना ने शेयर की पुरानी तस्वीर

    अब प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर करीना कपूर ने उनके लिए सोशल मीडिया पर बर्थडे विश लिखा है। बेबो ने अपनी इंस्टा स्टोरी में प्रियंका संग एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा, दुनिया पर राज करना जारी रखना, तुम्हारे लिए हमेशा ढेर सारा प्यार।"

    अनुष्का ने भी किया विश

    करीना कपूर के अलावा प्रियंका चोपड़ा को उनकी मां मधु चोपड़ा और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी विश किया। अनुष्का ने प्रियंका की ग्लैमरस फोटो शेयर करते हुए कहा, "आपके लिए हमेशा प्यार भरी की शुभकामनाएं।"

    मां ने शेयर किया वीडियो

    वहीं, मधु चोपड़ा ने बेटी को विश करने के लिए प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो शेयर किया। इसके अलावा उन्होंने बेटी के साथ एक अनदेखी तस्वीर भी शेयर की। मधु चोपड़ा ने लिखा,  “बोल्ड और गॉर्जियस प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Dr Madhu Akhouri Chopra (@drmadhuakhourichopra)

    प्रियंका के लिए मैनेजर का पोस्ट

    प्रियंका चोपड़ा को इनके अलावा एक्ट्रेस की मैनेजर अंजुला आचार्य ने भी इंस्टाग्राम पर विश किया। उन्होंने प्रियंका के लिए एक लंबा नोट लिखते हुए कहा, "चकाचौंध और फेम की दुनिया में, एक आकर्षक नाम वाला स्टार प्रियंका, प्यारी दोस्त, ये तुम्हारा खास दिन है। इस हर तरह से सेलिब्रेट करना। ऑडिशन और कॉन्ट्रैक्ट से लेकर रेड कारपेट तक, हमने हॉलीवुड तक का रास्ता बनाया। चकाचौंध और ग्लैमर के साथ हम एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं और सब कुछ जीता है।"

    मिले ढेरों खुशियां

    उन्होंने आगे लिखा, "प्रोफेशनल से लेकर आधी रात की बातचीत तक, हमने सीक्रेट्स शेयर किए हैं, गंभीर और छोटी-मोटी हर तरह की बातें कीं। हंसते- खिलखिलाते हमने एक- दूसरे का भरोसा जीता है। एक मजबूत बॉन्ड है, ये सच में बहुत स्ट्रॉन्ग है। जन्मदिन मुबारक हो, प्रियंका, मेरी दोस्त। ये साल आपके लिए कभी ना खत्म ना होने वाली खुशियां लेकर आए!”