Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra के बोल्ड फोटोशूट ने उड़ाईं फैंस की नींदें, देसी गर्ल की तस्वीरें देखने से पहले थाम लें दिल

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Wed, 24 May 2023 12:33 AM (IST)

    ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। प्रियंका की फोट ...और पढ़ें

    Photo Credit: Priyanka Chopra Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Priyanka Chopra Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Bold Photoshoot For Magazine: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार्स बन चुकी हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। एक्टिंग के साथ प्रियंका अपने फैशन और ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी खूब खबरों में छाई रहती हैं।

    इसी बीच प्रियंका का लेटेस्ट फोटोशूट चर्चा में बना हुआ है। फोटोशूट में प्रियंका ने अपने लुक से फैंस को काफी प्रभावित किया है।

    मैगजीन के लिए प्रियंका ने कराया बोल्ड फोटोशूट

    प्रियंका चोपड़ा ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "आप टोपांगा की खूबसूरत सैंटा मोनिका पहाड़ियों को देखते हैं। ये बेहद गर्म दिन है और आपके आस-पास हर चीज पूरी तरह खिली हुई है। ( इस साल SoCal में शानदार बारिश के लिए धन्यवाद)  यह उन तस्वीरों के पीछे की कहानी है जिन्हें हमने The Zoe Reportशूट किया था।" 

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    हर लुक में दिखीं कातिल

    फोटोशूट में प्रियंका के लुक की बात करें ते वह हर तस्वीर में बेहद हाॅट एंड बोल्ड नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट, ग्रीन ब्लू और क्रीम कलर की ड्रेस में फोटोशूट कराया है। वह अलग-अलग अंदाज में शूट कराती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में वह पीले रंग के फूलों के बीच तो दूसरी में सूरज की तरफ देखते हुए अपनी आंखों को बंद रखा है। तीसरी और चौथी फोटो में उन्होंने ग्रीन कलर का बैकलेस ड्रेस पहना है। वहीं, पांचवी फोटो में वह थाई-हाई स्लिट ड्रेस में हैं दिख रही हैं। आखिरी फोटो में उन्होंने व्हाइट कलर का स्ट्रैपलेस गाउन पहना है।  

    तस्वीर पर फैंस ने दिल खोलकर की तारीफ

    प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को हमेशा की तरह ही फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन पर कमेंट कर यूजर्स उनकी तारफी करते नहीं थक रहे हैं। कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, "प्रियंका सूरज की तरह हैं जो हर लुक में चमकती हैं।" एक ने लिख, "आपका बेस्ट फोटोशूट है।" एक अन्य ने कहा, "देसी गर्ल ग्लोबली छा गई।" इस तरह के कई और कमेंट एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर आ रहे हैं।