Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Met Gala 2023 में प्रियंका चोपड़ा के हीरों से जड़े हार ने खींचा ध्यान, 204 करोड़ का नेकलेस पहन पहुंची एक्ट्रेस

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 02 May 2023 04:57 PM (IST)

    Priyanka Chopra Bulgari Diamond Necklace At Met Gala 2023 प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2023 को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। इवेंट में एक्ट्रेस के डिजाइनर ड ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra Bulgari Diamond Necklace At Met Gala 2023, Instagram
    Priyanka Chopra Bulgari Diamond Necklace At Met Gala 2023, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Bulgari Diamond Necklace At Met Gala 2023: मेट गाला 2023 में दुनियाभर के सितारों ने रेड कार्पेट पर अपने फैशन का जलवा बिखेरा। न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट में हुए इस इवेंट में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची।

    बला की खूबसूरत लगी प्रियंका

    मेट गाला 2023 में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ एंट्री की। इवेंट में एक्ट्रेस ब्लैक एंड व्हाइट कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आईं और बला की खूबसूरत लगी, लेकिन मेट गाला में प्रियंका के डिजाइनर गाउन से ज्यादा उनके डायमंड नेकलेस ने सुर्खियां बटोरी।

    इतने कैरेट का जड़ा हीरा

    सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के हीरों से जड़े नेकपीस की लगातार चर्चा हो रही है। नेकलेस की कीमत ही इतनी है कि सुनने वाला हक्का-बक्का रह जा रहा है। प्रियंका के नेकलेस में 11.6 कैरेट का डायमंड जड़ा हुआ है।

    नेकलेस की कीमत सुन रह जाएंगे दंग

    प्रियंका चोपड़ा के इस हार को Bulgari ने डिजाइन किया है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी में नेकलेस की एक तस्वीर भी शेयर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नेकलेस की कीमत 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 204 करोड़ रुपये है।  

    खबरें और भी

    नीलाम होगा नेकलेस

    वहीं, अब जानकारी आई है कि प्रियंका का डायमंड नेकलेस नीलाम कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका का डायमंड नेकलेस बुलगारी की तरफ से है, जिसे मेट गाला 2023 के बाद ऑक्शन कर दिया जाएगा।

    मेट गाला 2023 में प्रियंका चोपड़ा का लुक

    मेट गाला इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की हाई थाई स्लिट ड्रेस पहनी थी। एक्ट्रेस के इस आउटफिट को वैलेंटिनो का डिजाइन किया। ड्रेस के साथ उन्होंने ग्लव्स कैरी किया और बालों को अलग स्टाइल में बांधा हुआ था। प्रियंका सबसे पहले साल 2017 में मेट गाला का हिस्सा बनी थीं। इसके बाद से वो अब तक तीन बार मेट गाला में शामिल हो चुकी हैं।