यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chopra ने यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर बनने पर Kareena Kapoor को दी बधाई, बोलीं- 'परिवार में आपका...'
करीना कपूर खान ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी कि उन्हें यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर बना दिया गया है। ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक करीना कपूर खान ने बीते दिन खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट शेयर किया और अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी कि उन्हें यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर बना दिया गया है। अब उनकी इस खुशी में ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई हैं।
एक्ट्रेस ने बेबो की तारीफ करते हुए एक पोस्ट किया है। करीना कपूर खान साल 2014 से ही यूनिसेफ इंडिया के साथ जुड़ी हुई हैं। बता दें कि इतने सालों से वह सेलिब्रिटी एडवोकेट के रूप में संगठन से जुड़ी हुई थीं।
यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor को यूनिसेफ ने सौपीं बड़ी जिम्मेदारी, भारत में ये कमान संभालेंगी Singham Again एक्ट्रेस
प्रियंका ने किया करीना का स्वागत
यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर और करीना की बॉलीवुड सहयोगी प्रियंका चोपड़ा ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर करीना की एक तस्वीर शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि परिवार में आपका स्वागत है करीना कपूर खान, बहुत योग्य।

वहीं, करीना ने प्रियंका के इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा कि थैंक्यू पीसीजे। जल्द ही फिर मिलेंगे।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा 2006 से यूनिसेफ के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्हें 2010 और 2016 में बाल अधिकारों के लिए नेशनल और ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया गया था। अब वह पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं से जुड़े अधिकारों समेत कई मुद्दों की वकालत करती हैं।
खबरें और भी

इन स्टार्स ने भी दी बधाई
सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं, बल्कि यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर बनने पर करीना कपूर को मलाइका अरोड़ा, उनकी बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा, आयुष्मान खुराना, करीना कपूर की ननद सबा पटौदी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
करीना का वर्क फ्रंट
एक्ट्रेस के काम की बात करें, तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी स्टारर 'सिंघम अगेन' में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, अजय देवगन, रणवीर सिंह समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं।