Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra ने बेटी संग करवाया पहला मैगजीन शूट, बताया- क्यों चुना था सरोगेसी का रास्ता?

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Fri, 20 Jan 2023 12:04 PM (GMT+05:30)

    प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ पहला फोटोशूट करवाया है। साथ ही पीसी ने ये भी बताया कि आखिर क्यों उन्होंने और निक जोनस ने बच ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra did her first magazine shoot with her daughter Malti Marie Chopra Jonas
    Priyanka Chopra did her first magazine shoot with her daughter Malti Marie Chopra Jonas

    नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वो अपने मैगजीन फोटोशूट के लिए खबरों में आ गयी हैं। प्रियंका ने पहली बार बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ कोई फोटो शूट करवाया है। साथ ही बेटी को लेकर खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने  बच्चे के जन्म के लिए सरोगेसी का रास्ता क्यों चुना? साल 2022 के जनवरी महीने में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने घोषणा की थी, वो पैरेंट्स बन गए हैं और उनके घर नन्ही परी आई है।  

    बेटी के साथ प्रियंका चोपड़ा की पहला फोटोशूट

    ब्रिटिश वोग से बात करते हुए, प्रियंका ने कहा कि उनकी बेटी का जन्म बहुत जल्दी हुआ था। जब वह बाहर आई तो मैं ओआर (ऑपरेटिंग रूम) में थी। वह बहुत छोटी थी, मेरे हाथ से भी छोटी थी'। प्रियंका ने आगे कहा, 'मैंने देखा कि इंटेंसिव-केयर नर्सें क्या करती हैं। भगवान का कम करते हैं। निक और मैं दोनों वहीं खड़े थे जब उन्होंने उसे इंटुबैट किया। मुझे नहीं पता कि उन्हें कैसे [उसके छोटे से शरीर में] इंट्यूबेट करने के लिए जो चाहिए था वह मिल गया। उसने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि वह इसे सह पाएगी या नहीं।'

    छलका दर्द

    प्रियंका ने कहा कि उन्हें मेडिकल प्रॉब्लम हैं, जिसका मतलब है कि वह खुद बच्चे को जन्म नहीं दे सकती। 'मुझे मेडिकल कॉम्प्लिकेशन हैं तो ये जरूरी था कि अगर हम बच्चे का सोचे तो सरोगेसी से ही बच्चा करें। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे ये मौका मिला। हम अपनी सरोगेट के प्रति काफी थैंकफुल है जिसने 6 महीनों तक हमारे अनमोल तोहफे का ख्याल रखा।'

    एक साल की हो गई मालती मैरी चोपड़ा जोनस

    प्रियंका और निक जोनास ने 2018 में शादी की। इंस्टाग्राम पर एक कंबाइन पोस्ट में दोनों ने पिछले साल जनवरी में अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की। मालती मैरी का नाम उनकी दोनों माओं के मिडिल नाम से प्रेरित है।वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही रिचर्ड मैडेन के साथ रूसो ब्रदर्स और सैम ह्यूमन के साथ लव अगेन में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में भी लीड रोल में हैं। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Rakhi Sawant: गंगूबाई के पोज में हाथ जोड़े थाने से बाहर निकलीं राखी सावंत, पति आदिल के साथ टेंशन में आईं नजर

    Anant Ambani Engagement: अनंत-राधिका की सगाई में ऐश्वर्या, आराध्या, अक्षय, करण, सचिन तेंदुलकर ने बांधा समा