Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra ने अपनी शादी में इस वजह से करण जौहर को नहीं बुलाया था, वीडियो हुआ वायरल

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 30 May 2023 05:34 PM (IST)

    Priyanka Chopra Video प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमे करण जौहर ने प्रियंका से उनको अपनी शादी ...और पढ़ें

    Karan Johar, Priyanka Chopra Photo Credit Instagram
    Karan Johar, Priyanka Chopra Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Video:  देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों हॉलीवुड सिनेमा में छाई हुई है। बीते दिनों उनकी वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई है। इस सीरीज में प्रियंका का शानदार एक्शन अवतार में नजर आ रही है।

    तो वहीं दूसरी तरह एक्ट्रेस लगातार बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर अपना बयान देती नजर आ रही है। इसी बीच अब देसी गर्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमे करण जौहर ने प्रियंका से उनको अपनी शादी में न बुलाने की बात कही है।

    प्रियंका ने की करण जौहर की बोलती बंद

    दरअसल, यह वीडियो कॉफी विद करण के शो का है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और करीना एक साथ नजर आई थी। शादी के बाद प्रियंका पहली बार करण जौहर के शो में पहुंची थी। इस वीडियो में करण पीसी की शादी को लेकर एक सवाल करते है और जवाब में प्रियंका कहती है, हमारी शादी बहुत ही मजेदार थी, क्योंकि यहां सिर्फ परिवार था, मेरा और उसका।

    View this post on Instagram

    A post shared by Dose of entertainment 🤓 (@random.shitszz)

    इसके बाद करण जौहर ने प्रियंका को बॉलीवुड से किसी को भी आमंत्रित न करने के लिए पूछा। इसपर प्रियंका ने कहा, 'मुझे भी तुम्हारे बहुत से फंक्शन में नहीं बुलाया गया था' पीसी का यह जवाब सुनकर करण की बोलती बंद हो जाती है।

    खबरें और भी

    बहन की सगाई में इंडिया आई थी एक्ट्रेस

    हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एक दिन के लिए इंडिया आई थी। दरअसल, बीते दिनों एक्ट्रेस की बहन और बॉलीवुड हीरोइन परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा से सगाई की थी। ऐसे में पीसी अपनी छोटी बहन की सगाई में शामिल हुई थी। 

    प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में

    प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' में नजर आई थी। अब एक्ट्रेस जल्द डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी हैं।