Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेटी मालती की पहली भारत यात्रा को लेकर Priyanka Chopra ने किया खुलासा, इन चीजों पर किया रिएक्ट

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 19 Apr 2023 05:41 PM (GMT+05:30)

    प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बीते दिनों सिटाडेल का प्रमोशन करने भारत में आई थी। इस दौरान उनके साथ बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस पहली बार इंडिया आई ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra, Nick Jonas, Malti Marie Chopra Jonas, Priyanka And Malti
    Priyanka Chopra, Nick Jonas, Malti Marie Chopra Jonas, Priyanka And Malti

     

    नई दिल्ली, जेएनएन।  Priyanka Chopra Malti Marie: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जल्द हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' (Citadel) में नजर आने वाली है। ऐसे में एक्ट्रेस इन दिनों सीरीज का जमकर प्रमोशन करती नजर आ रही है।

    पीसी 'सिटाडेल' का प्रमोशन करने भारत में आई थी। इस दौरान उनके साथ पति निक जोनस और एक साल की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी पहली बार इंडिया आई थी। यह मालती की भारत की पहली यात्रा थी। अब एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बेटी की पहली भारत यात्रा के बारे में बात की।

    मुंबई प्रमोशन में इमोशनल हो गई थी पीसी

    Extra TV को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया है कि जब उन्होंने मुंबई में प्रमोशन शुरू किया तो वह भावुक हो गईं थी। अभिनेत्री ने  बताया, यह बहुत अच्छा था। हमने इस पूरे वैश्विक दौरे को मुंबई में शुरू किया। मैं रिचर्ड और मेरी मां के ठीक बगल में बैठी थी और हम दोस्तों, परिवार व इंडस्ट्री के लोगों से घिरे हुए थे। यह मेरे लिए वास्तव में भावनात्मक था। यह कुछ ऐसा है जिस पर मुझे बहुत गर्व है और उम्मीद है कि लोग शो का उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमने इसका आनंद लिया है।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    प्रियंका ने बेटी की भारत यात्रा पर की बात

    इसके अलावा पीसी ने अपनी लाडली मालती की मुंबई यात्रा पर भी बात की। उन्होंने कहा, "यह भारत में मालती का पहला मौका था। उसे ये काफी पसंद आया। नजारों से लेकर आवाजों तक, अपनी नानी के घर जाने से लेकर खाने तक, उसे यहां की हर चीज बहुत पसंद है। बता दें, प्रियंका को बेटी मालती को सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने भी लेकर गई थी।

    28 अप्रैल को स्ट्रीम होगी 'सिटाडेल'

    प्रियंका चोपड़ा को अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज सिटाडेल में देखा जाएगा। ये 28 अप्रैल को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा। पीसी ने इस सीरीज में  80 प्रतिशत स्टंट्स खुद किए हैं। उन्होंने कहा- 'मैं एक्शन फिल्में करने वाली एक इंडस्ट्री से आती हूं। मैंने बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में एक्शन सीन किए है।

    खबरें और भी