Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nick Jonas के कॉन्सर्ट में Priyanka Chopra ने स्टाफ के लिए किया कुछ ऐसा, फैंस हो गए मुरीद, देखें प्यारा वीडियो

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 10:52 PM (IST)

    Priyanka Chopra Video बॉलीवुड से हॉलीवुड स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा चाहने वालों का दिल जीतना जानती हैं। कई बार प्रियंका कुछ ऐसा कर जाती हैं जो उनके फै ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra ने स्टाफ के साथ दिखाई दरियादिली। Photo-Instagram
    Priyanka Chopra ने स्टाफ के साथ दिखाई दरियादिली। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Video: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनकी पर्सनल या फिर प्रोफेशनल लाइफ की खबरें आए दिन हेडलाइंस में छाई रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के कॉन्सर्ट टूर का लुत्फ उठा रही हैं।

    सिंगर निक जोनस के यूएस टूर में प्रियंका चोपड़ा कई बार लाइमलाइट चुरा लेती हैं। एक बार फिर प्रियंका चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कॉन्सर्ट के स्टाफ के लिए कुछ ऐसा करती दिखीं, जिसे देख फैंस काफी खुश हो गये।

    स्टाफ के लिए प्रियंका की दरियादिली

    दरअसल, निक जोनस का कॉन्सर्ट एन्जॉय कर रहीं प्रियंका चोपड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह वहां मौजूद स्टाफ को स्नैक बांटती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने व्हाइट शाइनी शॉर्ट स्कर्ट के साथ ब्रालेट टॉप पहना था, जिसे उन्होंने सिल्वर बूट्स के साथ स्टाइल किया था। खुले बालों में प्रियंका गॉर्जियस लग रही थीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

    प्रियंका ने जीता फैंस का दिल

    सोशल मीडिया पर प्रियंका का ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, फैंस उनके मुरीद हो गये। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'वह बेस्ट हैं।' एक ने कहा, 'वह भले ही ग्लोबल स्टार हैं, लेकिन वह जमीन से जुड़ी हुई हैं।' एक और फैन ने कमेंट किया, 'वह हमेशा से बहुत दयालु हैं और उनका दिल बहुत अच्छा है।' इसी तरह लोग प्रियंका की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    प्रियंका ने निक जोनस पर लुटाया प्यार

    प्रियंका पति निक जोनस के कॉन्सर्ट से कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में, प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस अपने पति को गाना गाते हुए फोन में कैप्चर करते हुए दिख रही थीं। फोटो के साथ पीसी ने कैप्शन में लिखा था, "सारी नजरें तुम पर हैं निक जोनस।"

    प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार वेब सीरीज 'सिटाडेल' में लीड रोल निभाते हुए देखा गया था। फिलहाल, वह अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर चर्चा में हैं।