Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra ने अमेरिका से भारत लौटने के बाद लिया घर के खाने का जमकर मजा, देखें तस्वीरें

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 06:30 PM (IST)

    Priyanka Chopra Photos प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्हें खाने की मेज पर बैठकर भोजन को एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra Photos: प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस है।
    Priyanka Chopra Photos: प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Photos: प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्हें घर के खाने का आनंद उठाते हुए देखा जा सकता है। इसमें नान और पनीर जैसी कई भारतीय स्वादिष्ट डिशें नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा 3 वर्ष बाद भारत लौटी है और वह घर के खाने को देखकर काफी उत्साहित है। उन्होंने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

    प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, 'घर का खाना सबसे अच्छा होता है'

    प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'हर दिन, हर खाना, मेरे दोस्तों और परिवार वालों ने मुझे अच्छा खिलाया है। घर का खाना सबसे अच्छा होता है।' इसके अलावा उन्होंने कई लोगों को थैंक यू भी कहा है। तस्वीरों में कई भारतीय डिशें भी नजर आ रही है।

    यह भी पढ़ें: Tabu के 52वें जन्मदिन पर अजय देवगन ने किया खास वीडियो शेयर, माथे पर लगी चोट पर दवाई लगाते आए नजर

    प्रियंका चोपड़ा सोफे पर बैठकर पोज देती हुई भी नजर आ रही है

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोफे पर बैठकर पोज देती हुई भी नजर आ रही है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। उनकी जल्द हॉलीवुड फिल्म लव अगेन आएगी। यह फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से दी थी। वह जल्द कई फिल्मों में भी नजर आनेवाली है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    यह भी पढ़ें: Kantara का प्रमोशन ऋषभ शेट्टी के साथ मिलकर खास अंदाज में करते नजर आए एबी डिविलियर्स, वायरल हुआ वीडियो

    प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो भी शेयर किया था

    प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो भी शेयर किया था। इसमें उन्हें मुंबई के समुद्र किनारे खड़े होकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। वह समुद्र किनारे पोज देने के बाद गाड़ी में बैठती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'मुंबई को मैंने बहुत मिस किया, अब मैं कार्यक्रम में भाग लेने जा रही हूं।' प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से शादी कर ली है। वह इन दिनों अमेरिका में ही रहती हैं और अब उन्हें सरोगेसी के माध्यम से एक बेटी भी हुई है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)