Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टीवी के 'महादेव' से प्रियंका चोपड़ा की शादी करवाना चाहता था परिवार, फिर बन गईं निक जोनस की दुल्हनिया

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sat, 15 May 2021 03:22 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलीवुड स्टार निक जोनस के साथ शादी कर ली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा का परिवार उनकी शादी किसी और अभ ...और पढ़ें

    मोहित रैना, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, फोटो साभार: Instagram
    मोहित रैना, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद फिल्मों में अपना सफर शुरू किया। उन्होंने शुरुआत से ही फैंस के दिल में अपनी जगह बना ली थी। आज वो दुनियाभर के लोगों के दिलों पर राज करती हैं। प्रियंका से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी सामने आते रहते हैं। हाल ही में एक किस्सा जो काफी सुर्खियों में है वो है उनकी शादी से जुड़ा किस्सा।

    प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलीवुड स्टार निक जोनस के साथ शादी कर ली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा का परिवार उनकी शादी किसी और अभिनेता से करवाना चाहता था। इस बारे में खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। प्रियंका ने बताया था कि उनके परिवार वाले चाहते थे कि अभिनेत्री की शादी टीवी अभिनेता मोहित रैना संग हो जाए।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

    दरअसल जूम टीवी को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में खुलासा किया था। प्रियंका चोपड़ा ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी आंटी चाहती थीं कि प्रियंका की शादी 'देवों के देव महादेव' में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले अभिनेता मोहित रैना से हो जाए। प्रियंका ने ये भी बताया कि उनके परिवार को लगता था कि लड़का अच्छा है, सच्चा है, यंग है और एक शानदार एक्टर भी है। जो प्रियंका चोपड़ा के लिए बेस्ट होगा।

    बाद में इस बारे में मोहित रैना से भी बात की गई, तो मोहित ये बात सुनकर काफी खुश हो गए। मोहित ने इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'प्रियंका एक सुपरस्टार हैं और मैं एक टीवी एक्टर। इस जिंदगी में तो नहीं, लेकिन दूसरी जिंदगी में जरूर मिलेंगे।' अगर प्रियंका अपनी आंटी की बात मान लेती तो देसी गर्ल अपने देश में ही रहतीं।

    खबरें और भी

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Mohit Raina (@merainna)

    हालांकि प्रियंका ने साल 2018 में निक जोनस संग शादी कर ली थी। ये शादी उदयपुर के उमेद भवन पैलेस से हुई थी। शादी हिंदू रीति- रिवाज और क्रिश्चियन रीति- रिवाज दोनों तरीकों से हुई थी। शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इन दिनों प्रियंका पति निक जोनस के साथ यूएसए में ही रहती हैं। दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जाता है।

    Jacqueline Fernandez ने सोशल मीडिया पर फैंस से की अपील, कहा- ‘जितना हो सके दूसरों की मदद करें’