यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बॉलीवुड की देसी गर्ल के हाथ लगा SS Rajamouli का ये बड़ा प्रोजेक्ट, इस साउथ एक्टर के साथ करेंगी रोमांस
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने देश से लेकर विदेश में जो नाम कमाया है वो काबिल ए तारीफ है। वह कई बड़े हॉलीवु ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। Bahubali और RRR की सफलता के बाद राजामौली अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए तैयार है। ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी जिसका टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। फिल्म की कहानी अफ्रीका के जंगलों को लेकर गढ़ी गई है और इसमें बहुत सारा एडवेंचर होने वाला है। साउथ स्टार महेश बाबू फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे।
कहां आकर रुकी राजामौली की तलाश
फिलहाल एक और एक्साइटिंग न्यूज जो हम आपके साथ शेयर करने वाले हैं वो ये है कि फिल्म में लीड एक्ट्रेस के नाम को लेकर प्रियंका चोपड़ा का नाम सु्र्खियों में हैं। ये खबर अगर सच साबित होती है तो प्रियंका 6 साल बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री का रुख करेंगी। इस खबर के साथ पीसी के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म अप्रैल 2025 में फ्लोर पर आ सकती है। दरअसल राजामौली इस फिल्म के लिए एक ऐसे चेहरे की तलाश में थे जोकि ग्लोबली फेमस हो। उनकी ये तलाश प्रियंका पर आकर खत्म हुई।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: प्रियंका चोपड़ा 2024 की बनीं फैशन आइकॉन, उनके ये 7 कातिलाना लुक New Year पार्टी में करेंगे मदद
कई बार देसी गर्ल से मिले निर्देशक
पिंकविला की खबर के अनुसरा,'राजामौली ने अपनी अगली फिल्म की कहानी लगभग पूरी कर ली है। वो इसे अप्रैल 2025 से शुरू कर सकते हैं। राजामौली एक ऐसी हीरोइन की तलाश में थे, जिसकी ग्लोबल प्रेजेंस हो। इसके लिए उनके पास प्रियंका चोपड़ा से अच्छा ऑप्शन हो ही नहीं सकता था। राजामौली और प्रियंका पिछले 6 महीनों में कई बार मिल चुके हैं। देसी गर्ल को राजामौली की फिल्म का आइडिया पसंद आया है और वो इसे करने के लिए तैयार भी हो गई हैं।'
.jpg)
महेश बाबू होंगे लीड एक्टर
प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म स्काई इज पिंक में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर नजर आए थे। ऐसा पहली बार होगा जब प्रियंका चोपड़ा महेश बाबू के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम करेंगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में प्रियंका तगड़े एक्शन सीन्स करती नजर आएंगीं। उन्होंने फिलहाल फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है। अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक चल तो फिल्म साल 2027 में रिलीज हो जाएगी।