Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साड़ी में देसी गर्ल की धाय-धाय, राजामौली की फिल्म से Priyanka Chopra का धमाकेदार कमबैक

    Updated: Wed, 12 Nov 2025 09:48 PM (IST)

    ग्लोबल स्टार बनकर धमाल मचा चुकी प्रियंका चोपड़ा एक बार इंडियन सिनेमा में फिर से वापसी के लिए तैयार हैं। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'ग्लोब ...और पढ़ें

    एस एस राजामौली की फिल्म से सामने आया प्रियंका का पहला लुक/ फोटो- X Account

    एस एस राजामौली की फिल्म से सामने आया प्रियंका का पहला लुक/ फोटो- X Account

    HighLights

    1. ग्लोबल ट्रोटर से सामने आया प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक

    2. मंदाकिनी बनकर बड़े पर्दे पर छाएंगी एक्ट्रेस

    3. पहली बार महेश बाबू संग बनेगी देसी गर्ल की जोड़ी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से एस एस राजामौली की फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में देसी गर्ल की जोड़ी पहली बार साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएगी। इस फिल्म में उनका किरदार किस तरह का होगा, इसका इंतजार प्रियंका चोपड़ा के चाहने वाले एक लंबे समय से कर रहे थे।

    हालांकि, अब उनके इंतजार का समय खत्म हो चुका है, क्योंकि ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा का उनकी अपकमिंग फिल्म ग्लोबल ट्रोटर से पहला लुक सामने आ चुका है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुने लेवल पर पहुंचा दिया है।

    'मंदाकिनी' बनकर छा गईं प्रियंका चोपड़ा

    एस एस राजामौली ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ग्लोबल ट्रोटर' से प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा ने साड़ी पहनी है और वह पहाड़ों पर अंगारों के बीच हाथ में बंदूक थामे धाय-धाय गोली चलाते हुए नजर आ रही हैं, जिससे ये तो क्लियर हो गया है कि एस एस राजामौली की इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा दमदार एक्शन करते हुए भी स्क्रीन पर नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें- टूट जाएगा बाहुबली-कांतारा का रिकॉर्ड! Priyanka Chopra की फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का धांसू लुक आउट

    इस पोस्टर को शेयर करते हुए एस एस राजामौली ने कैप्शन में लिखा, "वह महिला जो इंडियन सिनेमा को ग्लोबल मंच पर लेकर गई। वेलकम बैक देसी गर्ल, प्रियंका चोपड़ा। मैं दुनिया को आपके 'मंदाकिनी' के रूप में अलग-अलग शेड्स दिखाने का इंतजार नहीं कर सकता"।

    priyanka chopra look

    प्रियंका के कमबैक से बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

    महेश बाबू की फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक देखने के बाद फैंस अपनी बेसब्री नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये बहुत ही शानदार पोस्टर है, किसी महिला को साड़ी पहने गोलियां चलाते देखना वाइल्ड है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "बाहुबली से मंदाकिनी तक, इंडियन सिनेमा का बार अब हिया हो चुका है। एस एस राजामौली का विजन और प्रियंका चोपड़ा का ग्लोबल औरा, इस फिल्म को दुनियाभर में अलग लेवल पर ले जाएगा"।

    खबरें और भी

    [image] - 2230136

    एक अन्य यूजर ने लिखा, "अगर किसी चेहरे को मुख्य किरदार कहा जा सकता है, तो वह प्रियंका चोपड़ा है, जो गन और साड़ी में कमाल लग रही हैं। आपको बता दें कि महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म SSMB 29 को टेंटेटिव टाइटल 'ग्लोबल ट्रोटर (#GlobeTrotter) दिया गया है, जिसे पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- बॉलीवुड पर नहीं Priyanka Chopra को भरोसा? साउथ सिनेमा से करेंगी धमाकेदार कमबैक