Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लॉस एंजलिस में Priyanka Chopra ने बेटी संग मनायी गणेश चतुर्थी, बिंदी और चूड़ी पहने मालती की तस्वीरें वायरल

    Updated: Wed, 20 Sep 2023 10:59 AM (IST)

    Ganesh Chaturthi 2023 ग्लोबल एक्ट्रेस का तमगा हासिल कर चुकीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहने के बावजूद भारतीय संस्कृति को भूली नहीं हैं। वह ल ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra share Malti Mary Jonas Photo celebrating Ganesh Chaturthi 2023 in Los Angeles
    Priyanka Chopra share Malti Mary Jonas Photo celebrating Ganesh Chaturthi 2023 in Los Angeles

    HighLights

    1. गणेश चतुर्थी की बॉलीवुड सितारों में मची है धूम
    2. प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजलिस से दिखाई मालती की फोटो
    3. गणपति बप्पा की मूर्ति के आगे बैठी दिखीं मालती

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सितारों में गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर स्टार्स ने अपने अंदाज में इस फेस्टिवल का सेलिब्रेशन किया है। तमाम सितारों ने गणपति बप्पा की मूर्ति के साथ फोटो शेयर कर फैंस को इस त्योहार की बधाई दी। इस बीच बप्पा के साथ प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी जोनस की तस्वीरों ने यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मालती खिलौने वाले गणपति को दुलारते देखी जा सकती हैं। स्टार किड की ये फोटोज फैंस को काफी पसंद आई है।

    लॉस एंजलिस में प्रियंका की गणेश चतुर्थी

    प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से लॉस एंजलिस में रह रही हैं। विदेश में होने के बावजूद प्रियंका फैंस को खुद के भारतीय नारी होने का परिचय देना नहीं भूलतीं। विदेश में भी एक्ट्रेस भारत के हर त्योहार को मनाती हैं। न सिर्फ वो खुद बल्कि मालती मैरी जोनस को भी वह भारतीय जड़ों से जोड़े रखने को पूरी कोशिश करती हैं। उन्होंने लॉस एंजलिस में अपने घर पर मानाई गई गणेश चतुर्थी की झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाई हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    बिंदी और चूड़ियां में दिखीं मालती

    एक फोटो में देखा जा सकता है कि मालती खिलौने वाले गणपति के साथ खेल रही हैं। उन्होंने कान में बाली भी पहन रखी है। दूसरी तस्वीर में वह गणेश जी को गले लगाती देखी जा सकती हैं। उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई है और हाथों में चूड़ियां पहनी हैं। इस लुक में मालती काफी क्यूट लग रही है। इन फोटोज को प्रियंका ने कैप्शन दिया है 'एक लड़की और उसके गणपति। हमेशा हमारे साथ रहते हैं...हम जहां भी जाएं।'

    प्रियंका ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें मालती घर के मंदिर के सामने बैठी नजर आ रही हैं। इस मंदिर में गणपति बप्पा की छोटी सी मूर्ति है। साइड में मालती के खिलौने वाले बप्पा विराजमान हैं।

    फैंस ने की तारीफ

    मालती की बप्पा के साथ इन क्यूट फोटोज को देखने के बाद फैंस ने उनकी जी भरकर तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'आप पर गर्व है कि आप अपनी बेटी को भारतीय परंपरा सीखा कर बड़ा कर रही हैं और वह कितनी क्यूट है। मुझे उम्मीद है कि वह भी अपनी मां की तरह दुनिया में अपना नाम करेगी। गणपति बप्पा मोर्या।'

    खबरें और भी

    इस तरह एक अन्य फैन ने लिखा, 'विघ्नहर्ता हमेशा आपके बच्चे और आपके परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।'