Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भाई की शादी में शाह रुख खान के गाने पर ठुमके लगाती नजर आईं Priyanka Chopra, हल्दी फंक्शन का वीडियो आया सामने

    Updated: Wed, 05 Feb 2025 05:50 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भाई की शादी अटेंड करने के लिए मुंबई में हैं। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बुध ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा के भाई की हल्दी (Photo: Instagram)
    प्रियंका चोपड़ा के भाई की हल्दी (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. कब है प्रियंका के भाई की शादी
    2. हल्दी फंक्शन के वीडियो हुए वायरल
    3. डेटिंग ऐप पर हुई थी दोनों की मुलाकात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के जश्न में शामिल होने के लिए मुंबई में हैं। सिद्धार्थ अपनी मंगेतर नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सिद्धार्थ और नीलम की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। वहीं संगीत के फंक्शन की शुरूआत के समय की कुछ तस्वीरें और वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

    शाह रुख खान के गाने पर किया डांस

    वहीं आज उनके भाई की हल्दी है। हल्दी के कार्यक्रम से पहले घर पर माता की चौकी रखी गई थी। अब हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो शाह रुख खान की फिल्म कल हो ना हो के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में नीलम और सिद्धार्थ को हल्दी लगी हुई है और एक घेरे में सारे जमकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी सास और बेटी मालती भी शादी में शामिल होने के लिए मुंबई आए हैं।

    यह भी पढ़ें: डेटिंग ऐप पर हुई थी Priyanka Chopra के भाई Siddharth और नीलम की मुलाकात, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस की भाभी

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    फैंस ने फोटो पर किया जमकर कमेंट

    भाई की हल्दी सेरेमनी के लिए प्रियंका ने येलो कलर का सूट पहना हुआ है जिसके साथ उन्होंने कानों में बड़े बड़े इयररिंग्स पहने हुए हैं। वीडियो में प्रियंका पीछे सनग्लासेस लगाए रब्बा रब्बा गाने पर ताली बजाते हुए डांस करती नजर आईं। उनके आसपास परिवार के लोग मौजूद हैं। वहीं अपनी फेवरेट स्टार के इस अंदाज को देखकर फैंस अपनी एक्साइटमेंट कंट्रोल नहीं कर पाए और पोस्ट पर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा, “प्रियंका ने अपना वजन कम कर लिया है और वह शानदार दिख रही हैं,लव #प्रियंकाचोपड़ा। फैन गर्ल फॉरएवर।”

    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    राजामौली के साथ काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म लव अगेन में देखा गया था,जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। उन्होंने 2023 में एक्शन थ्रिलर सीरीज सिटाडेल में भी अभिनय किया था। फिलहार एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी29 की तैयारी में बिजी हैं जिसे एसएस राजामौली डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ महेशा बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाएंगी।

    यह भी पढ़ें: किसने कहा शादी आसान है? भाई की वेडिंग में Priyanka Chopra जमाएंगी रंग, डांस रिहर्सल की झलक की शेयर

    खबरें और भी