यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chopra के हॉलीवुड ड्रीम प्रोजेक्ट पर मंडराए खतरे के बादल, 1000 करोड़ी फिल्म की वजह से हुई पोस्टपोन?
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) लंबे समय के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। एसएस राजामौली की फिल्म की शूटिंग में एक्ट्रेस बिजी चल रही हैं। इस बीच ...और पढ़ें

HighLights
- प्रियंका चोपड़ा चर्चा में बनी हुई है
- बॉलीवुड में एक्ट्रेस 6 साल बाद कमबैक कर रही हैं
- इस बीच एक्ट्रेस की हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर संकट आ गया है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद हॉलीवुड में भी काम करती नजर आ रही हैं। पिछले साल एक्ट्रेस ने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए बताया कि वह साउथ सिनेमा की एक बड़ी फिल्म पर काम करेंगी। हॉलीवुड में उनके पास एक बड़ा प्रोजेक्ट है, जिससे जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।
प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की मोस्ट अवेटेड थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल 2 (Citadel 2) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें काम करने को लेकर प्रियंका भी काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कई इंटरव्यू में इसके बारे में बात की है। अब एक्ट्रेस के इस ड्रीम प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक इस सीरीज की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है।
सिटाडेल 2 की रिलीज डेट टली
हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, सिटाडेल 2 को पोस्टपोन कर दिया गया है। दरअसल, इस सीरीज को 2025 के अंत तक रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसे 2026 में लॉन्च किया जाएगा। खैर, अभी इसकी रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। अमेजन एमजीएम सिटाडेल 2 को लेकर संतुष्ट नहीं है। इस वजह से सीरीज में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बदलाव करने के चलते ही इसकी रिलीज डेट में देरी की जा रही है।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- 'देश की सेवा कर रहीं', फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया तो स्टाफ पर चीखी-चिल्लाईं Mannara Chopra, अब हो रहीं ट्रोल
प्रियंका चोपड़ा का किरदार और नए ट्विस्ट
सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर नादिया के किरदार में नजर आएंगी। इस सीरीज में उनके साथ रिचर्ड मैडेन, स्टैनली टुकी और लेस्ली मैनविल भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। रेड सी फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस बात की जानकारी दी कि सीजन 2 कई नए ट्विस्ट से भरा होगा। इसमें उनके किरदारों के अलावा कुछ अन्य कैरेक्टर भी शामिल किए जाएंगे। शूटिंग के बारे में बात करें, तो इस बार यूरोप और अमेरिका में की गई है।
खबरें और भी

Photo Credit- Instagram
प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही भारतीय सिनेमा में भी वापसी करने वाली हैं। प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। खास बात है कि इसके जरिए एक्ट्रेस 6 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। यही कारण है कि एक्ट्रेस के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका को आखिरी बार 2019 में आई फिल्म द स्काई इज पिंक में देखा गया था।