Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रियंका चोपड़ा के हाथों की ये अंगूठी और उनका यह अंदाज़ बहुत कुछ कहता है, देखें तस्वीरें

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Fri, 27 Jul 2018 08:32 AM (IST)

    गौरतलब है की निक के हाथों में ठीक इसी तरह का एक रिंग है, जैसा प्रियंका चोपड़ा ने पहना हुआ है। ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा के हाथों की ये अंगूठी और उनका यह अंदाज़ बहुत कुछ कहता है, देखें तस्वीरें
    प्रियंका चोपड़ा के हाथों की ये अंगूठी और उनका यह अंदाज़ बहुत कुछ कहता है, देखें तस्वीरें

    मुंबई। इंटरनेश्नल ख्याति प्राप्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का हर अंदाज़ निराला है। अपनी फ़िल्मों से लेकर बयानों और अपने कारनामों के लिए प्रियंका हमेशा चर्चा में रहती हैं। प्रियंका की लेटेस्ट तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट से आई हैं, जिनमें उनका एक अलग अंदाज़ देखा जा सकता है।

    इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथों में एक अंगूठी पहना हुआ है। उनकी नज़र भी उस अंगूठी पर बराबर है। दरअसल, यह अंगूठी उन्हें निक जोनस ने दी है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों मुंबई और गोवा में निक के साथ छुट्टियां मनाने के बाद हाल ही में प्रियंका ने अपना जन्मदिन भी निक के साथ ही सेलिब्रेट किया है। दोनों की तस्वीरें लगातार ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं। बहरहाल, इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका अपनी अंगूठी को कीने प्यार से देख रही हैं।

    यह भी पढ़ें: प्रफुल पटेल की बेटी की वेडिंग रिसेप्शन में सलमान-शाह रुख़ समेत ये सितारे पहुंचे, देखें तस्वीरें

    बता दें कि लगभग दो साल के अंतराल के बाद प्रियंका अब किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं और वो इन दिनों सलमान ख़ान के साथ अपनी आने वाली फ़िल्म ‘भारत’ के लिए  चर्चा में रहती हैं। बहरहाल, आप देख सकते हैं व्हाइट और ब्लू कॉम्बिनेशन के इस आउटफिट में प्रियंका काफी कूल लग रही हैं। लेकिन, सबसे ज्यादा ध्यान उनकी अंगूठी खींच रही है। उनका भी पूरा ध्यान उनकी इस अंगूठी पर है! 

    इस बीच प्रियंका को जैसे ही अहसास हुआ कि मीडिया कैमरों की नज़र उन पर है तो उन्होंने अपने हाथ को छुपा लिया, जो आप नीचे की तीनों तस्वीरों में देख सकेंगे। बड़ा सवाल है कि प्रियंका आखिर क्या और क्यों छुपाना चाहती हैं? जब वो निक के साथ घूम सकती हैं, उनके साथ छुट्टियां मना सकती हैं, तो उनका दिया यह रिंग छुपाने के पीछे आखिर उनका क्या इरादा हो सकता है? ज़ाहिर है इसका जवाब प्रियंका चोपड़ा ही दे सकती हैं! लेकिन, तस्वीरों से साफ़ है कि वो नहीं चाहतीं कि उनकी अंगूठी कैमरे की नज़र में आये।

    खबरें और भी

    गौरतलब है की निक के हाथों में भी ठीक इसी तरह का एक रिंग है, जैसा प्रियंका चोपड़ा ने पहना हुआ है। उन दोनों की रिंग वाली तस्वीरें भी मीडिया के सामने पहले ही आ चुकी है। बहरहाल, आप देख सकते हैं प्रियंका ने फोटोग्राफरों को देखकर किस तरह से अपना दाहिना हाथ छुपा लिया। ज़ाहिर है वो अपना अंगूठी छुपा रही थीं! 

    यह भी पढ़ें: फिर यादों में खो गयीं आलिया भट्ट, लेटेस्ट तस्वीर में दिखा 'रणबीर कपूर' कनेक्शन

    बता दें कि अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक और प्रियंका कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। कई बार इन दोनों की जोड़ी एक दूसरे का हाथ थामे स्पॉट किये जा चुके हैं।  हालांकि, आधिकारिक रूप से इन दोनों में से किसी सितारे ने कुछ भी नहीं कहा है लेकिन, तस्वीरें भी तो बहुत कुछ कह ही देती हैं!