विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा को बराक ओबामा का न्‍योता, व्‍हाइट हाउस में लंच का बुलावा

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 05 Apr 2016 08:18 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा से पहले मल्लिका शेरावत भी बराक ओबामा के साथ डिनर कर चुकी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हर साल व्हाइट हाउस में डिनर का एक खास कार्यक्रम रखते हैं। इसी डिनर डेट के लिए उनकी ओर से प्रियंका को आमंत्रित किया गया है।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा का डंका इन दिनों बॉलीवुड से हॉलीवुड तक गूंज रहा है। अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' में उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है। शायद यही वजह है कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा उनके साथ डिनर करना चाहते हैं।

पूजा मिश्रा ने सनी लियोन पर किया 100 करोड़ रुपये का मुकदमा

बता दें कि प्रियंका से पहले मल्लिका शेरावत भी बराक ओबामा के साथ डिनर कर चुकी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हर साल व्हाइट हाउस में डिनर का एक खास कार्यक्रम रखते हैं। इसी डिनर डेट के लिए उनकी ओर से प्रियंका को आमंत्रित किया गया है। प्रियंका फिलहाल 'क्वांटिको' और नई हॉलीवुड फिल्म बेवॉच की शूटिंग में बिजी हैं।

ऐसे में सवाल ये खड़ा हो गया है कि क्या प्रियंका, ओबामा का डिनर ऑफर एक्सेप्ट करेंगी या नहीं। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, 'प्रियंका इस डिनर पार्टी में शामिल होंगी या नहीं, इस पर स्थिति अगले हफ्ते ही साफ हो पाएगी।'