Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खुशखबरी! बॉलीवुड में लौटकर आ रही हैं Priyanka Chopra, एक्ट्रेस ने खुद किया कन्फर्म

    Updated: Thu, 12 Dec 2024 05:17 PM (IST)

    देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के फैंस लंबे समय से उनकी हिंदी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। निक जोनस से शादी करन ...और पढ़ें

    हिंदी फिल्मों में वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा (Image Credits- Instagram)
    हिंदी फिल्मों में वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा (Image Credits- Instagram)

    HighLights

    1. हिंदी फिल्मों में वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा
    2. 2025 में साइन करेंगी एक बड़ी फिल्म
    3. डांस को मिस करती हैं प्रियंका चोपड़ा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम जरूर लिया जाता है। इन दिनों एक्ट्रेस हॉलीवुड फिल्में और सीरीज में ज्यादा काम कर रही हैं। उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें दोबारा कब बॉलीवुड फिल्म में काम करते हुए देखने का मौका मिलेगा। देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री ने इस बारे में बात करते हुए फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। आइए जानते हैं कि साल 2025 को लेकर प्रियंका की फिल्मी योजना क्या है। 

    प्रियंका चोपड़ा को साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म व्हाइट टाइगर में राजकुमार राव के साथ देखा गया था। इस फिल्म को अंग्रेजी भाषा में बनाया गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने अमेरिका की फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। बॉलीवुड में उन्होंने दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज किया है। अगर उनकी थिएटर में रिलीज हुई आखिरी फिल्म की बात करें, तो प्रियंका को साल 2019 में रिलीज हुई मूवी द स्काई इज पिंक में देखा गया था। अब तीन साल से ज्यादा समय हो गया है और फैंस सिल्वर स्क्रीन पर अभिनेत्री को काफी मिस कर रहे हैं। 

    Photo Credit- Instagram

    हिंदी फिल्म में अगले साल नजर आएंगी प्रियंका

    इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों और हिंदी सिनेमा में वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया।

    ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra को फिल्म की हीरोइन बनाना चाहते थे सुभाष घई, बाद में Kareena Kapoor ने किया काम; हो गई फ्लॉप

    प्रियंका ने अपनी अपकमिंग इंडियन फिल्म पर बात करते हुए कहा कि 'मैं जिस भी जगह जाती हूं काम से अपनी जड़ें जमा लेती हूं। ये आदत मेरी परवरिश का हिस्सा है। भारतीय फिल्में हमेशा मेरे दिल का हिस्सा रहेंगी। कोई चाहकर भी मेरे अंदर से इसे नहीं निकाल सकता है। मैं साल 2025 में एक हिंदी फिल्म साइन करने वाली हूं। आप सभी अपनी अच्छ विशेष भेजें ताकि यह बात सच हो जाए।'

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    डांस को मिस कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि वह सबसे ज्यादा डांस को मिस कर रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस के हिट डांस सॉन्ग में देसी गर्ल, गल्लां गूड़ियां, राम चाहे लीला और तूने मारी एंट्री जैसे गाने शामिल हैं। इन गानों में लोगों ने एक्ट्रेस के डांस को सबसे ज्यादा पसंद किया था।

    ये भी पढ़ें- Nick Jonas ने बीवी Priyanka Chopra संग कुछ इस अंदाज में मनाई वेडिंग एनिवर्सरी, कहा- 'इससे बेहतर क्या हो सकता है'