Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Oscar 2026 में Priyanka Chopra की चमक, प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी 'देसी गर्ल'

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 12:56 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा ने घोषणा की है कि वह 98वें एकेडमी अवार्ड्स 2026 में एक प्रिजेंटर के रूप में मंच पर होंगी। यह उनके लिए पहली बार नहीं है, क्योंकि वह पहल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने फैंस को शुक्रवार को एक बड़ी खुशखबरी दी। एक्ट्रेस ने बताया कि 98th एकेडमी अवार्ड्स में वो एक प्रिजेंटर के तौर पर नजर आएंगी। इस न्यूज के बाद से प्रियंका के फैंस का एक्साइटमेंट लेवल अलग ही है।

    इस समारोह में मंच पर उनके साथ रॉबर्ट डाउनी जूनियर, एनी हैथवे, विल अनर्टे, ग्वेनेथ पाल्ट्रो और पॉल मेस्कल जैसे बड़े नाम शामिल रहेंगे। प्रियंका चोपड़ा जब ऑस्कर के मंच पर अपनी चमक बिखेरेंगी तो देखना वाकई दिलचस्प होगा।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra का मंगलसूत्र पहने दिखे निक जोनस, दुनियाभर में हो रही चर्चा

    किस दिन होगी लाइव स्ट्रीमिंग

    यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा जोनास ऑस्कर का हिस्सा बनी हैं। अभिनेत्री ने अपने पति निक जोनास के साथ मिलकर 2021 में 93वें अकादमी पुरस्कारों के लिए नॉमिनेशन की घोषणा कर चुकी हैं। कॉमेडियन कॉनन ओ'ब्रायन (Conan O'Brien) द्वारा होस्ट किए जाने वाले 98वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आयोजन ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होगा। समारोह का सीधा प्रसारण एबीसी पर और लाइव स्ट्रीमिंग हुलु पर 15 मार्च को किया जाएगा।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    बहुत जल्द वाराणसी में आएंगी नजर

    प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी लेटेस्ट फिल्म द ब्लफ में दिखाई दीं। ये अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इस मूवी में वो 'The Boys' फेम कार्ल अर्बन (Karl Urban) के साथ नजर आईं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द एसएस राजामौली की वारणसी में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी। इसके अलावा वो अमेरिकन स्पाई थ्रिलर सीरीज सिटाडेल के सीक्वल में भी नजर आने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने मजबूरी में छोड़ा था बॉलीवुड, कहा- 'कई वजहों से मुझे लगा...'