यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chopra ने खास अंदाज में की करवा चौथ की तैयारी, लुक देखकर फैंस हुए दंग
Priyanka Chopra Karwa Chauth प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड रह चुकी है। अब उन्होंने करवा चौथ से पहले अपनी तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें बोल्ड अंदाज में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Karwa Chauth: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर जानकारी दी है कि वह इस वर्ष अमेरिका में करवा चौथ मना रही है। प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसमें उन्हें पीले रंग की साड़ी पहनकर फोटो खिंचाते हुए देखा जा सकता है। वह काफी हॉट लग रही है। इसमें उन्होंने हाथ में एक बैग भी ले रखा है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'साड़ी सारी नाईट।' इसके अलावा उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है।
प्रियंका चोपड़ा हॉट अंदाज में पोज करती नजर आ रही है
प्रियंका चोपड़ा ने बिंदी लगा रखी है। वहीं उन्होंने ज्वेलरी भी पहन रखी है। उनके बाल खुले हुए है। वह काफी हॉट अंदाज में पोज करती नजर आ रही है। उन्होंने अपनी कजिन बहन मनारा को साड़ी के लिए धन्यवाद दिया है, जिसे मनारा ने अपनी स्टोरी पर शेयर किया है। इसके अलावा उन्होंने लिखा है, 'यह कलर आप पर खूब जंचता है मिमी। इसमें आप खूबसूरत लग रही हो। दिवाली के पहले आपको एक हॉट पिंक में बनाकर भेज रही हूं।'
यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela ने 'हॉट' अंदाज में दी करवा चौथ की बधाई, ट्रोल्स ने कहा- ऋषभ पंत के लिए करोगे...
प्रियंका चोपड़ा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है
प्रियंका चोपड़ा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार भी किया है। इन दिनों वह कई हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की है
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की है और अब वह अमेरिका में सेटल हो गई है। निक उनसे 10 वर्ष छोटे है। हालांकि इसका उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और उन्होंने शादी कर ली है। वहीं उन्हें हाल ही में सरोगेसी से एक बेटी भी हुई है। दोनों अक्सर साथ में नजर आते है।
.jpg)