Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant-Radhika की शादी में धमाल मचाने के बाद विदेश रवाना हुईं Priyanka Chopra, सिंपल लुक में आईं नजर

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 01:16 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई आई ...और पढ़ें

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Photo Credit: X)
    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Photo Credit: X)

    HighLights

    1. विदेश लौटीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा
    2. अनंत-राधिका की शादी में हुई थीं शामिल
    3. पति निक जोनस के साथ आई थीं मुंबई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस कपल की शादी के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर देखने को मिली। देश-विदेश से कई मेहमान इस शाही शादी का हिस्सा बने। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कपल की शादी में रंग जमाया।

    अंबानी फैमिली के इस फंक्शन में शामिल होने के लिए ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी अपने पति निक जोनस के साथ इंडिया आई थीं। शादी में एक्ट्रेस ने काफी एन्जॉय किया और अब वह वापस विदेश लौट गई हैं।

    यह भी पढ़ें: अनंत-राधिका की शादी में जाने से पहले Nick Jonas ने बीवी Priyanka Chopra संग कार में की मस्ती, वीडियो वायरल

    ससुराल लौटीं प्रियंका चोपड़ा

    अनंत-राधिका की शादी में देसी गर्ल ने अपने देसी अवतार में काफी लाइमलाइट बटोरीं। वह मार्च में इस कपल की प्री-वेडिंग का हिस्सा नहीं बनी थीं। ऐसे में उस समय उनके फैंस ने उन्हें काफी मिस किया। इस बार शादी में शामिल होकर उन्होंने खूब धमाल मचाया। एक्ट्रेस येलो कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

    इसके साथ ही उन्होंने बालों को ओपन रखा और गले में नेकपीस के साथ ग्लॉसी मेकअप करके उन्होंने अपने इस लुक को पूरा किया।

    फिर चाहें चिकनी चमेली गाने पर डांस करना हो या पति निक के साथ मस्ती। उनकी हर अदा फैंस को काफी पसंद आई थी। अब शादी के बाद एक्ट्रेस अपने ससुराल लॉस ऐंजेलेस के लिए विदेश रवाना हो गई हैं। विदेश जाने के लिए एक्ट्रेस अकेले ही रवाना हुई थीं, क्योंकि निक शुक्रवार को ही शादी में शामिल होने के बाद घर के लिए रवाना हो गए थे।

    खबरें और भी

    पैपराजी को दिए एक्ट्रेस ने पोज

    प्रियंका ने लॉस ऐंजेलेस जाने से पहले एयरपोर्ट पर पैपराजी को पोज भी दिए। इस दौरान एक्ट्रेस सिंपल लुक में दिखाई दीं। उन्होंने ग्रे और ब्लैक कलर का ट्रैक सूट पहना।

    यह भी पढ़ें: Anant-Radhika की शादी से पहले Priyanka Chopra ने एक और फंक्शन किया अटेंड, वायरल हो रहीं तस्वीरें