विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

67 साल पुराने आशा भोसले के गाने पर आया Priyanka Chopra का दिल, मधुबाला जैसी खूबसूरती चाहती हैं देसी गर्ल!

Published: Fri, 05 Dec 2025 07:12 PM (IST)

Bollywood Old Songs: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा दिल से देसी हैं, ये बात आपको माननी ही पड़ेगी। प्रियंका भले ही ...और पढ़ें

विदेश में बैठी प्रियंका आजकल सुन रही हैं ये गाना

विदेश में बैठी प्रियंका आजकल सुन रही हैं ये गाना

HighLights

  1. 67 साल पुराने गाने को सुन रही हैं प्रियंका

  2. आशा भोसले ने गाने को दी थी आवाज

  3. मधुबाला की खूबसूरती पर फिदा हुईं प्रियंका

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सदाबहार गानों का जब भी जिक्र होता है तो हमें 70 और 80 के दशक के कई गाने याद आते हैं। इन गानों में कुछ तो ऐसे हैं, जो मानो हमेशा ही ताजगी का एहसास कराते हैं। आजकल एक ऐसा ही गाना है जो प्रियंका चोपड़ा की प्लेलिस्ट में आ गया है। बड़ी बात तो ये है कि इस गाने में नजर आई हीरोइन को प्रियंका अपनी प्रेरणा मानती हैं, खासकार खूबसूरती के मामले में। अब कौन सा है वो 67 साल पुराना गाना (Old Bollywood Songs), जिससे हो गया है प्रियंका को प्यार, आइए बताते हैं आपको।

मधुबाला के इस गाने पर आया प्रियंका का दिल

वैसे तो प्रियं चोपड़ा (Priyanka Chopra) ग्लोबल स्टार हैं। हॉलीवुड में काम करती हैं, अंग्रेजी गाने भी सुनती हैं। लेकिन हमारी देसी गर्ल का दिल बिल्कुल देसी है। अगर आप प्रियंका के इंस्टाग्राम पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि मैडम अक्सर कभी कोई फनी रील तो कभी कोई गाना या डायलॉग शेयर करती रहती हैं। प्रियंका का सोशल मीडिया गेम अब श्रद्धा कपूर के जैसा हो गया है, एक दम रियल और देसी। इसी बीच प्रियंका ने हाल ही में एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में प्रियंका ने मधुबाला के गाने आइए मेरहबान, बैठिए जाने जान...(Aaiye Meharbaan Song)को शेयर किया है।

WhatsApp Image 2025-12-05 at 5.15.54 AM

इस गाने को शेयर करते हुए टाइटल कैप्शन में लिखा गया है कि, वो फेसकार्ड जो हमेशा शानदार रहा और जिसकी चाहत हर कोई रखता है। सोशल मीडिया स्लैंग की भाषा में ऐसे शब्दों का ज्यादा इस्तेमाल होता है। वही प्रियंका ने शेयर किया है और बताने की कोशिश की वो मधुबाला (Madhubala) जैसा ही फेसकार्ड की ख्वाहिश रखती हैं, जो कि उनके पास है भी। वहीं प्रियंका ने इस गाने को भी अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर ही लिया है।

1958 में आया था ये गाना

आपको बता दें कि प्रियंका आजकल जिस गाने को सुन रही हैं, वो असल में साल 1958 में आया था। फिल्म हावड़ा ब्रिज के इस गाने में मधुबाला नजर आईं थीं। बॉलीवुड की वो ब्यूटी क्वीन जिनकी खूबसूरती को शायद शब्दों में बयां करना भी मुश्किल है। इस गाने को आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी और गाने के बोल कमर जलालाबादी ने लिखे थे। वहीं गाने का म्यूजिक ओपी नैय्यर ने दिया था। गाने में मधुबाला की खूबसूरती और गाने के बोल का ऐसा कॉम्बिनेशन बना कि दर्शक आज भी इस गाने को सुनते हैं।

 

वहीं बात प्रियंका की करें तो प्रियंका खुद मिस वर्ल्ड रही हैं। प्रियंका की खबूसरती के दीवानों की कोई कमी नहीं है। हाल ही में प्रियंका जब फिल्म वाराणसी के इवेंट के लिए भारत आईं तो हर कोई उनके लुक पर अपना दिल हार बैठा। मतलब साल में एक बार आकर प्रियंका ने इंटरनेट की सांसें ही थाम कर रख दीं और हर कोई देसी गर्ल के गुड़गान करने लगा। प्रियंका जल्द ही एस एस राजामौली की फिल्म वाराणसी (varanasi) में नजर आएंगीं।

यह भी पढ़ें- OTT पर तबाही मचाएगी राजामौली की फिल्म...1 हजार करोड़ में Varanasi की डील, प्रियंका-महेश की मूवी रचेगी इतिहास!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।