विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra का रेड हॉट लुक देखकर लोगों को याद आई अक्षय की फिल्म 'एतराज' की सोनिया, मुंह से निकल गई ये बात

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Thu, 18 May 2023 06:00 PM (IST)

Priyanka Chopra ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा के अभिनय के साथ-साथ उनका फैशन गेम भी हमेशा हाई रहता है। हाल ही ...और पढ़ें

Priyanka Chopra Look Stunning and Hot in Red Dress During Bulgari Event Fans Remember Sonia/Instagram
Priyanka Chopra Look Stunning and Hot in Red Dress During Bulgari Event Fans Remember Sonia/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Red Hot Dress: प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड तक अपना मार्क छोड़ा है। उन्होंने समय-समय पर अपनी अभिनय कला को प्रूव किया है। सिटाडेल सीरीज से इस वक्त फैंस के दिलों पर राज कर रहीं प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ऐनी हैथवे और जेंडया के साथ वेनिस में बुलगारी ब्रांड के ज्वेलरी इवेंट को अटेंड करने पहुंची थीं।

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा रेड रंग की ड्रेस में नजर आई थीं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं। उनकी इन फोटोज को देखकर फैंस को अक्षय कुमार की फिल्म 'एतराज' की सोनिया की याद आ गई है।

रेड ड्रेस में दिखा प्रियंका का हॉट अंदाज

प्रियंका चोपड़ा ने इस ज्वेलरी हाई कलेक्शन इवेंट के लिए चटक लाल रंग की ड्रेस को चुना। उन्होंने इस दौरान लाल रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ था। देसी गर्ल ने इस ड्रेस में फोटोशूट की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।

लाल रंग के खूबसूरत गाउन के साथ प्रियंका ने रेड लिपस्टिक लगाई और अपने बालों को स्ट्रेट रखा। इसके साथ ही उन्होंने गले में डिफरेंट रंग का नेकलेस पहना।

पहली तस्वीर में एक्ट्रेस कैमरे को एकटक निहारते हुए पोज कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह कार में बैठी हुई हैं। एक अन्य तस्वीर में प्रियंका ने बुलगारी की अन्य ब्रांड एम्बेसडर ऐनी हैथवे और जेंडया के साथ पोज किया।

प्रियंका को देख लोगों को याद आई 'सोनिया'

2000 में अपना फिल्मी करियर शुरू करने वालीं प्रियंका चोपड़ा ने साल 2004 में अक्षय कुमार संग फिल्म एतराज में काम किया था। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में करीना कपूर खान ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने 'सोनिया' का किरदार निभाया था, जोकि काफी बोल्ड और ग्लैमरस था।

अब उनकी इस रेड हॉट तस्वीर ने फैंस को उसी फिल्म की याद दिला दी है। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस को ये भी डीमांड करते हुए नजर आए कि सोनिया को वापस लाओ।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "सोनिया रॉय कपूर को वापस लेकर आओ"। दूसरे यूजर ने लिखा, "एतराज की सोनिया"। अन्य यूजर ने लिखा, "आपने ये प्रूव कर दिया कि इंडियन वुमन दुनिया में सबसे ज्यादा खूबसूरत हैं"।