Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra मिस वर्ल्ड 2000 धांधली से बनीं, मिस बारबाडोस ने लगाया फेवर देने का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 03 Nov 2022 02:53 PM (IST)

    Priyanka Chopra Miss World 2000 Controversy मिस बार्बाडोस 2000 लैलानी ने यह भी कहा कि प्रियंका चोपड़ा को शो में सारोंग पहनने को मिला था जबकि अन्य प्रति ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra Miss World 2000 Controversy: प्रियंका चोपड़ा को लीलानी ने नापसंद करने की भी बात कही है।
    Priyanka Chopra Miss World 2000 Controversy: प्रियंका चोपड़ा को लीलानी ने नापसंद करने की भी बात कही है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Miss World 2000 Controversy: फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पर मिस बारबाडोस ने मिसवर्ल्ड 2000 के दौरान फेवर देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2000 के दौरान प्रियंका चोपड़ा को कई फेवर दिए गए, ताकि वह जीत सकें। अपने नए वीडियो में मिस बारबाडोस 2000 लीलानी ने प्रियंका चोपड़ा पर आरोप लगाया है। उनके यूट्यूब पर यह वीडियो अपलोड किया गया है। उनके 35 हजार फॉलोअर्स है।

    लीलानी ने वीडियो में खुलासा किया है कि प्रियंका चोपड़ा को फेवर दिया गया है

    लीलानी ने अपने वीडियो में खुलासा किया है कि किस प्रकार प्रियंका चोपड़ा को फेवर दिया गया है। लीलानी मिस यूएसए 2022 को लेकर हुए विवाद के बारे में बताते हुए वीडियो में शुरुआत करती है। इसमें हाल ही में धांधली का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इस वाकये से उन्हें अपना अनुभव याद आया है। वह बताती है कि मिस वर्ल्ड 1999 में भी भारत से थी। वहीं, मिस वर्ल्ड 2000 भी भारत से ही थी। उन्होंने यह भी कहा कि जब इन दोनों को चुना गया था, तब एक स्पॉन्सर भारतीय था।

    यह भी पढ़ें: Navya Naveli Nanda को डेट करने की अफवाहों के बीच आया सिद्धांत चतुर्वेदी का बयान, कहा- मेरी इच्छा...

    लीलानी वीडियो में कह रही है, 'मिस वर्ल्ड में भी मेरे साथ ऐसा ही हुआ है'

    लीलानी वीडियो मैं कह रही है, 'मिस वर्ल्ड में भी मेरे साथ ऐसा ही हुआ है। मैं मिस बारबाडोस थी। जब मैं प्रतियोगिता में गई तो भारत से चुना गया था। मैं आपको याद दिलाना चाहती हूं कि एक वर्ष पहले भी भारत से ही मिस वर्ल्ड चुनी गई थी। तब शो का स्पॉन्सर जी टीवी था, जो कि भारतीय कंपनी है।'

    यह भी पढ़ें: Kiara Advani और सिद्धार्थ मल्होत्रा चंडीगढ़ में कर सकते हैं शादी, वेन्यू को लेकर आईं ये खबर 

    लीलानी आगे कहती हैं, 'प्रियंका चोपड़ा की फोटो अखबार में बड़ी छपती थी'

    लीलानी ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2000 के दौरान प्रियंका चोपड़ा को फेवर देने की बात भी कही है। वह कहती है, 'प्रियंका का गाउन अच्छा बनाया गया था। उन्हें खाना अपने घर में मिलता था। उनकी फोटो अखबार में बड़ी छपती थी। जबकि अन्य लडकियों को साथ में खड़ा करके एक साथ फोटो खिंची जाती थी।'

    खबरें और भी