यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chopra को लेकर पछतावे में जी रही हैं मां मधु चोपड़ा, बेटी के साथ की गई इस नाइंसाफी का आज तक है अफसोस
Priyanka Chopra Mother Madhu Chopra मधु चोपड़ा ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ बचपन में कुछ ऐसा किया था जिस ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के बेहद करीब हैं। खासकर अपनी मां मधु चोपड़ा। करियर के शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा ने मां को ही अपना मैनेजर बनाया था। आज भी एक्ट्रेस मां के साथ इवेंट्स में नजर आती हैं।
मधु चोपड़ा को बेटी प्रियंका चोपड़ा पर नाज है, लेकिन उन्हें एक बात का पछतावा भी है। जब भी वो एक्ट्रेस के बचपन के दिनों को याद करती हैं, तो बेटी के साथ की गई नाइंसाफी उन्हें पछतावे से भर देती है।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra: अब डॉन 3 को प्रियंका की हरी झंडी का इंतजार, इस भूमिका में आएंगी नजर!
किस बात का है पछतावा ?
मधु चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा के साथ किए अपने रवैये को लेकर कहा कि कई बार तो याद कर रोने लगती हैं। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में मधु चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को बचपन में बोर्डिंग स्कूल भेज दिया था, जिसका उन्हें आज तक पछतावा है।

गलती यादकर रोने लगती हैं मधु चोपड़ा
मधु चोपड़ा ने इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की और उन्हें सुपरवुमन बताया। फिर उन्होंने इस बारे में बात की कि वो प्रियंका की जिंदगी में पीछे जाकर क्या बदलना चाहेंगी। उन्होंने कहा, "मैं उसे बोर्डिंग स्कूल में नहीं भेजती। मैं अभी भी इसके बारे में सोचती हूं तो रोती हूं और मुझे अब भी दोषी महसूस होता है। मेरी गलती थी कि मैंने उसे एक बोर्डिंग स्कूल में भेजा। ये मेरी जिंदगी का एक अच्छा फैसला नहीं था।"
खबरें और भी

मालती को कैसे संभालती हैं प्रियंका ?
प्रियंका चोपड़ा के मां बनने और मालती की परवरिश करने के बारे में बात करते हुए मधु चोपड़ा ने कहा, "वो निडर हैं और किसी भी चीज से नहीं डरती हैं। वो अपने बच्चे को अपनी पर्सनैलिटी बनाने की भरपूर आजादी दे रही हैं। एक बार मैंने उससे कहा था कि कभी भी नहीं शब्द इस्तेमाल मत किया करो। उसे समझाओ, वो समझ जाएगी। सिर्फ 'नहीं' मत कहो। यही एक सलाह है जो मैंने उसके साथ शेयर की है। मैं तो सिर्फ बच्चे को एंजॉय करती हूं, जब भी वो मेरी गोद में होती है। मैं असल में भूल गई हूं कि मेरे अपने बच्चे भी हैं।"