यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Met Gala में बिजी प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, बेटी मालिती घर पर अकेली कैसे कर रही हैं टाइमपास?
Met Gala 2025 बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने स्टारडम का जलवा बिखरने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को भला कौन नहीं जानता। मौजूदा सम ...और पढ़ें

HighLights
- मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा ने लूटी महफिल
- पति निक जोनस के साथ इवेंट में की शिरकत
- बेटी मालिती मैरी को घर पर छोड़ आए पेरेंट्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। मौजूदा समय में न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) फैशन इवेंट में इन दोनों फिल्मी सितारों ने अपनी मौजूदगी से महफिल लूट ली है। प्रियंका का मेट गाला लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मेट गाला में प्रेस मीट के दौरान ने प्रियंका और निक से उनकी तीन साल की बेटी मालती मैरी चोपड़ा (Malti Marie Chopra) को लेकर सवाल पूछा गया कि वह घर पर अकेले क्या कर रही होंगी। इस पर मालती के माता-पिता ने हैरान करने वाला जवाब दिया है। आइए जानते हैं इन कपल ने अपनी लाड़ली को लेकर क्या कहा है।
घर पर क्या करती हैं मालती
मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने धमाकेदार एंट्री मारकर रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा है। इस दौरान प्रेस मीडिया में वोग इंडिया के साथ बातचीत में उनसे ये सवाल पूछा गया कि फिलहाल आप दोनों यहां मौजूद हैं तो इस वक्त आपकी बेटी मालिती मैरी चोपड़ा घर पर कैसे टाइमपास कर रही होंगी। इस पर पहले निक ने कहा है-
ये भी पढ़ें- Met Gala 2025: रेड कार्पेट पर शाह रुख-प्रियंका ने रीक्रिएट किया डॉन-रोमा का लुक? मेट गाला ने ताजा कीं पुरानी यादें
.jpg)
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
देखिए इस बारे में कुछ भी बोलना बड़ा अजीब होगा। वह एक पल भी अपनी मां के बिना नहीं रहती है और अगर वह यहां आती तो हम हर पल उसका हालचाल पूछते रहते। दूसरी तरफ प्रियंका ने कहा है कि- हमने उसको सोमवार को मूवी नाइट की परमिशन दी है।
खबरें और भी
.jpg)
फोटो क्रेडिट- एक्स
अमूनन हम लोग वीकेंड पर अपनी बेटी के साथ फिल्म देखते हैं। इस वक्त वह घर पर दादा दादी के साथ सैंड्रेला फिल्म को देख रही होगी।
इस मूवी में दिखेंगी प्रियंका
इस तरह माता-पिता की गैरमौजूदगी में मालती मैरी चोपड़ा का ख्याल उसके दादा-दादी रखते हैं और वह मूवीज देखना पसंद करती हैं। बता दें कि साल 2022 में सेरोगेसी के माध्यम से प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती की मां बनीं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर मालती के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। गौर करें प्रियंका के वर्कफ्रंट की तरफ तो 2 जुलाई को उनकी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म हेड ऑफ स्टेट ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।