Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra Wedding Anniversary: प्रियंका-निक की शादी के 4 साल पूरे, पढ़ें- कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 01 Dec 2022 09:23 AM (IST)

    Priyanka Chopra Wedding Anniversary प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। खासकर इन दोनों की उम्र का फासला काफी चर्चा में रहा था ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra Wedding Anniversary: प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस है।
    Priyanka Chopra Wedding Anniversary: प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Wedding Anniversary: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे चार साल पूरे हो गये हैं। दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता भी बन चुके हैं। प्रियंका के साथ सात फेरे लेने निक जोनस परिवार समेत भारत आये थे और जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई शादी काफी सुर्खियों में रही थी। शादी के फंक्शंस दो दिन चले थे। प्रियंका और निक के बीच उम्र का फासला भी उस वक्त जमकर चर्चा में रहा था। प्रियंका की तरह निक भी अपने परिवार के बेहद करीब हैं। निक मल्टीटैलेंटेड हैं। सिंगर होने के साथ एक्टर भी हैं और कुछ हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। अपने भाइयों के साथ मिलकर उन्होंने एक म्यूजिक बैंड भी बनाया है, जो काफी लोकप्रिय है। प्रियंका के साथ निक की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है।

    निक जोनस ने ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा को पहली बार ट्वीट किया था

    सन 2016 में निक जोनस ने ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा को लिखा, 'कई दोस्तों ने मुझे कहा कि मुझे आपसे मिलना चाहिए आपको क्या लगता है। निक जोनस की यह बात काम कर गई।' इसके बाद दोनों 6 महीने तक एक-दूसरे को मैसेज करते रहें। सन 2017 में दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई। प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती देखकर निक जोनस ने कहा, 'क्या आप वाकई में ऐसे ही हो, मेरी पूरी जिंदगी में आने से पहले आप कहां थी। दोनों के रिश्ते की शुरुआत उस पार्टी में नहीं हुई, हालांकि दोनों कई बार एक-दूसरे से टकराते रहे।

    यह भी पढ़ें: Vijay Deverakonda हुए ईडी के सामने पेश, लाइगर में अवैध तरीके से विदेशी निवेश का मामला

    निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को तीसरी डेट के बाद प्रपोज कर दिया

    तीसरी डेट के बाद निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज कर दिया। इसके साथ उन्होंने अपनी इंगेजमेंट की घोषणा एक फोटो के साथ की। उन्होंने लिखा था, 'मैं अपने घुटने पर बैठकर एक बार फिर कहता हूं। क्या आप मुझे दुनिया का सबसे खुशनसीब आदमी बनाकर मुझसे शादी करोगी।' इस पर प्रियंका चोपड़ा ने 45 सेकंड का पॉज लिया था। इसके बाद निक जोनस ने कहा, 'अब मैं यह रिंग आपकी उंगली में पहनाने जा रहा हूं अगर आपको कोई परेशानी नहीं है तो।' दोनों की आयु में देखा जाए तो 10 साल का अंतर है। वहीं दोनों बहुत ही दूर से हैं। दोनों का काम काफी अलग है। दोनों अलग कल्चर से हैं। हालांकि उन्होंने अपने रिश्तें को अवसर दिया और किसी भी रुकावट को उन्होंने अपनी शादी में बाधा बनने नहीं दिया।दोनों ने एक-दूसरे के प्रति की भावना का सम्मान किया है। 

    यह भी पढ़ें: The Kashmir Files को लेकर हुए विवाद के बीच विवेक अग्निहोत्री ने की द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड की घोषणा

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी के अवसर पर परंपराओं का पालन किया

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी के अवसर पर भी अपनी परंपराओं का पालन किया। दोनों ने शादी के दो आयोजन किये। पहले में उन्होंने भारतीय अंदाज में शादी की। इसके बाद उन्होंने क्रिश्चन अंदाज में भी शादी की। इस दौरान 4 दिनों की रस्में निभाई गई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को एक बेटी भी हुई है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती रखा है और दोनों इसे लेकर काफी खुश भी हैं।

    खबरें और भी