Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Miss World 2024 इवेंट में नीता अंबानी को मिला 'ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड', Priyanka Chopra ने तारीफ में कही ये बात

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 02:07 PM (IST)

    Miss World 2024 के विनर का एलान हो गया है। यह खिताब चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा के सिर सजा। इस इवेंट में साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत च ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा और नीता अंबानी (Photo Credit: Instagram)
    प्रियंका चोपड़ा और नीता अंबानी (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 71वें मिस वर्ल्ड विनर का एलान शनिवार 9 मार्च को हो चुका है। इस बार यह खिताब चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा के सिर सजा। वहीं, लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनर अप बनीं। 28 साल बाद इस शानदार इवेंट की मेजबानी भारत ने जियो वर्ल्ड सेंटर में की।

    वहीं, भारत को रिप्रजेंट कर रही सिनी शेट्टी ने टॉप 8 तक अपनी जगह बनाई और उसके बाद वह बाहर हो गईं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस इवेंट में एक खास मैसेज भी भेजा। इस वीडियो में उन्होंने मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले और नीता अंबानी की तारीफ की।

    यह भी पढ़ें: Miss World 2024: चेक रिपब्लिक की Krystyna Pyszkova के सिर सजा मिस वर्ल्ड का खिताब, मिस लेबनान रहीं फर्स्ट रनर अप

    नारीत्व को किया फिर से परिभाषित

    मिस वर्ल्ड 2024 के मंच पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें उन्होंने कहा, 'उद्देश्य ऐसा शब्द है, जो मेरे लिए मेरे व्यक्तिगत अनुभवों के कारण बहुत मायने रखता है। मैंने अपनी मां डॉ मधु चोपड़ा और पिता को न सिर्फ भारतीय सेना में डॉक्टर के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देखा है, बल्कि जरूरतमंदों की मदद के लिए उन्होंने अपने ज्ञान, स्थिति और प्रतिभा का भी इस्तेमाल किया है'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Patty C (@jerryxmimi)

    इसके आगे ग्लोबल आइकॉन ने कहा, 'मुझे वो अनगिनत घंटे याद हैं, जब मैं और मेरा भाई इंतजार करते थे, जब वे अपनी छुट्टी का इस्तेमाल उन लोगों की मदद करने के लिए करते थे, जिनके पास उचित चिकित्सा नहीं पहुंच पाती थी। मैं उन महिलाओं के बीच अपनी यात्रा को जारी रखने के लिए बहुत भाग्यशाली रही हूं, जिन्होंने नारीत्व को फिर से परिभाषित किया है। उनकी शक्ति, उनकी सुंदरता और दुनिया को बदलने की उनकी क्षमता'।

    खबरें और भी

    प्रियंका ने की नीता अंबानी की तारीफ

    इसके साथ ही प्रियंका ने नीता अंबानी की भी जमकर तारीफ की। बता दें कि 71वें मिस वर्ल्ड 2024 में नीता अंबानी को 'ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड' से सम्मानित किया गया था। ऐसे में प्रियंका ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे पिछले कुछ सालों से नीता अंबानी को जानने का सौभाग्य मिला है। वह ऐसी शख्स हैं, जिनकी मैं हर चीज के लिए प्रशंसा करती हूं। इन सालों में मैंने उनके अलग-अलग प्रयासों के माध्यम से उनका चीजों पर गहरा प्रभाव देखा है। वह भारत की कला की समर्थक और रक्षक हैं'।

    यह भी पढ़ें: Miss World 2024: सिनी शेट्टी कर रही हैं मिस वर्ल्ड 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व, बोलीं- खुद से है मेरा कंपटीशन