Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra पर सफलता पाने के लिए लगा शैतान की पूजा करने का आरोप, दिया ये जवाब

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 06:36 PM (GMT+05:30)

    Priyanka Chopra Devil Worshipper प्रियंका चोपड़ा से एक इंटरव्यू में पूछा गया है कि क्या वह शैतान की पूजा करती है। प्रियंका चोपड़ा जल्द कई फिल्मों में नज ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra Devil Worshipper: प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस है।
    Priyanka Chopra Devil Worshipper: प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Devil Worshipper: फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में से एक है। अब वह निक जोनस के साथ शादी करके अमेरिका में सेटल है। उन्हें हाल ही में एक बेटी भी हुई है। उन्होंने एक पॉडकास्ट पर इंटरव्यू दिया है। इसमें उनसे पूछा गया है कि क्या वह शैतान की पूजा करती थी। दरअसल कुछ लोगों का मानना है कि उनके सफलता के पीछे शैतानी ताकत है। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की है। 

    प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि क्या वह शैतान की पूजा करती है

    प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि क्या वह शैतान की पूजा करती है। इस पर प्रियंका चोपड़ा हंसने लगी और कहती हैं, 'यह बहुत डरावना है।' वह आगे कहती हैं, 'शिवजी मुझसे नाराज हो जाएंगे।' हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने इस अवसर पर उन्हें सफलता कैसे मिली। इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि मिस वर्ल्ड जीतने के कारण उन्हें सफलता बहुत जल्दी मिल गई और उन्हें नई चीजों को तलाशने का अवसर भी मिला।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    यह भी पढ़ें: Nawazuddin Siddiqui का खुलासा, सेक्रेड गेम्स में नहीं करना चाहते थे काम, IFFI 2022 में सुनाई पूरी कहानी

    प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड जीतने के बारे में भी बात की है

    प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, 'इस जीत ने मुझे जो अवसर दिया, वह मैं समझ नहीं पाई। लोग मुझे जानने लगे और मेरे बारे में और जानता जानते थे। मेरे पास फिल्में आ रही थी। मुझे कुछ पता नहीं था कि आप फिल्में कैसे साइन करते हो।' प्रियंका चोपड़ा ने अपने माता-पिता का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने उनके उतार-चढ़ाव के दिनों में साथ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके सपनों के कारण उनके पिता ने अपनी प्रैक्टिस भी छोड़ दी थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    यह भी पढ़ें: Avatar 2 China Release: जेम्स कैमरून की फिल्म का चीन में रिलीज का रास्ता साफ, अच्छी कमाई की आशा

    प्रियंका चोपड़ा आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ फिल्म में नजर आएंगी

    प्रियंका चोपड़ा फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह हॉलीवुड की कई प्रोजेक्ट में भी नजर आ चुकी है। वह जल्द आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ फिल्म में नजर आएंगी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा भारत आई थी। इस अवसर पर उन्होंने कई कार्यक्रमों में भी भाग लिया। प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में सरोगेसी के माध्यम से एक बेटी हुई है। उन्होंने बेटी का नाम मालती रखा हुआ है। उन्हें अक्सर अपने पति और बच्ची के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)