Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manipur Violence: मणिपुर घटना पर खौला प्रियंका चोपड़ा का खून, महिलाओं को मोहरा बनाने पर सुनाई खरी-खरी

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 21 Jul 2023 10:32 AM (IST)

    Priyanka Chopra Reacts On Manipur Violence Against Women मणिपुर से हाल ही में पुरुषों के एक समूह द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाए जाने ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra Reacts On Manipur Violence Against Women, Instagram
    Priyanka Chopra Reacts On Manipur Violence Against Women, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Reacts On Manipur Violence Against Women: मणिपुर हिंसा को लेकर गहमा गहमी जारी है। हाल ही में राज्य से पुरुषों के एक समूह द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाए जाने का वीडियो सामने आए था, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    मणिपुर हिंसा के इस वीडियो को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले पर बीते दिन बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया था। वहीं, अब घटर को लेकर प्रियंका चोपड़ा का खून खौल उठा है।

    क्या बोलीं प्रियंका ?

    प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए महिलाओं के साथ किए गए इस सलूक पर खरी-खरी सुनाई है। एक्ट्रेस ने कहा, "एक वीडियो वायरल हुआ… जघन्य अपराध होने के 77 दिन बाद… कार्रवाई करने से पहले। तर्क? कारण? कुछ भी मायने नहीं रखता- चाहे कुछ भी हो और क्यों हो, परिस्थितियां या हालात, हम महिलाओं को किसी भी खेल में मोहरा बनने की अनुमति नहीं दे सकते। इस शर्म और गुस्से को अब एक साथ आकर सिर्फ एक चीज के लिए आवाज उठाने की जरूरत है- तुरंत न्याय मिलने के लिए।"

    आलिया भट्ट का फूटा गुस्सा

    प्रियंका चोपड़ा के अलावा आलिया भट्ट ने भी मणिपुर हिंसा पर रिएक्ट किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, "महिलाओं को सिर्फ एक मां, बहन और बेटी के तौर पर ही इज्जत मिलनी चाहिए ये अपमानजनक है। महिलाएं इंसान हैं और बराबरी की नागरिकता रखती हैं और इसलिए उन्हें सुरक्षा और गरिमा दोनों का अधिकार है। ये सम्मान और विनम्रता की बात नहीं है, ये अधिकारों की बात है।" 

    सबसे पहले किस सेलिब्रिटी ने किया रिएक्ट ?

    अक्षय कुमार ने भी मणिपुर की इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। वो सबसे स्टार थे जिन्होंने मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना पर रिएक्ट किया था।

    क्या बोले एक्टर ?

    अक्षय कुमार ने 20 जुलाई की सुबह अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घटना का जिक्र करते हुए कहा, "मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया, घृणा हो रही है। मुझे उम्मीद है कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई दोबारा ऐसी खौफनाक हरकत करने के बारे में न सोचे।"