Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'लोग उसकी पैंटी देखने...' डायरेक्टर ने Priyanka Chopra के साथ की गंदी बात, नाराज एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी फिल्म

    Updated: Fri, 31 Jan 2025 08:47 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ग्लोबल स्टार के तौर पर जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई। हालांकि उनके लिए ये सफ ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस (Photo: Instagram)
    प्रियंका चोपड़ा कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. डायरेक्टर ने की पैंटी दिखाने की डिमांड
    2. 'देसी गर्ल' को था करियर खत्म होने का डर
    3. प्रियंका ने छोड़ दी थी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड और सक्सेफुल स्टार्स में से एक हैं। बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के बाद एक्ट्रेस ने हॉलीवुड का रुख किया और एक ग्लोबल आइकन बनकर उभरीं। एक्ट्रेस बहुत जल्द एस एस राजामौली की फिल्म के जरिए बॉलीवुड कमबैक करने वाली हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

    बॉलीवुड के बारे क्या बोल गईं प्रियंका चोपड़ा

    हालांकि एक्ट्रेस के लिए ये सफर इतना आसान नहीं था। प्रियंका ने कास्टिंग काउच की एक ऐसी ही घटना बताई है जिसे जानकर किसी के भी कानों से खून आने लगेगा। देसी गर्ल ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में कास्टिंग काउच पर शॉकिंग खुलासा किया है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि बॉलीवुड में टिकने के लिए उन्हें किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें: भारत लौट आईं Priyanka Chopra, आखिर मिल ही गया हिट मशीन कहे जाने वाले डायरेक्टर के साथ मनपसंद प्रोजेक्ट?

    डायरेक्टर की बात सुनकर हो गईं परेशान

    प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फोर्ब्स पॉवर वुमन समिट में खुलकर अपने विचार रखे। एक्ट्रेस को अक्सर इस तरह के मुद्दों पर खुलकर बात करने के लिए जाना जाता है। प्रियंका ने बताया कि वो एक फिल्म कर रही थीं और जब उन्होंने अपने कॉस्ट्यूम के लिए डायरेक्टर से बात की तो उन्हें ऐसा जवाब मिला, जिसे सुनने के बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

    प्रियंका ने शेयर की कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस

    प्रियंका ने कहा कि मैंने डायरेक्टर से कहा कि आप मेरे स्टाइलिस्ट को समझा दीजिए कि कॉस्ट्यूम कैसा रखना है और आपको क्या चाहिए।' मैं यहीं खड़ी हूं। तब उस डायरेक्टर ने प्रियंका के स्टाइलिस्ट को फोन किया और कहा,'सुनो अगर प्रियंका अपनी पैंटी दिखाएगी तो लोग उसे फिल्म में देखने के लिए जरूर आएंगे। इसलिए पैंटी बहुत छोटी होनी चाहिए ताकि मैं उसकी पैंटी देख सकूं। आप उन लोगों को जानते हैं जो आगे बैठे हैं? उन्हें उसकी पैंटी दिखनी चाहिए। प्रियंका ने कहा कि उस डायरेक्टर ने इस बात को एक नहीं बल्कि 4 बार दोहराया।'

    खबरें और भी

    प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ दी थी फिल्म

    प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया कि उस रात जब मैं अपने घर वापस गई तो मैंने सारी बात अपनी मां को बताई। मैंने अपनी मां से कहा कि जब इस डायरेक्टर की इतनी छोटी सोच है तो मैं इसके साथ काम नहीं कर सकती। मैं इसका चेहरा भी नहीं देखना चाहती। मेरे आगे बढ़ने की कोई गुंजाइश नहीं है। इसके बाद मैंने ये फिल्म छोड़ दी। इसके बाद मैंने उस डायरेक्टर के साथ कभी काम नहीं किया।

    यह भी पढ़ें: बचपन में इस अभिनेत्री के रंग पर घरवालों ने किया था कमेंट, क्लासमेट्स की बातों का ऐसा हुआ असर, वॉशरूम में छिपकर खाने लगी खाना